#रायबरेली_गोलीकांड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/रायबरेली_गोलीकांड National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 28 Nov 2024 03:59:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #रायबरेली_गोलीकांड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/रायबरेली_गोलीकांड 32 32 रायबरेली : प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस अलर्ट https://vishwavarta.com/rae-bareli-prime-minister-shot-condition-critical-police-alert/113289 Thu, 28 Nov 2024 03:16:06 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113289 रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे एक सनसनीखेज वारदात में आधा दर्जन दबंगों ने प्रधानपति दिनेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस गोलीकांड में दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पीठ में छर्रे लगने के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत …

The post रायबरेली : प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस अलर्ट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे एक सनसनीखेज वारदात में आधा दर्जन दबंगों ने प्रधानपति दिनेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस गोलीकांड में दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पीठ में छर्रे लगने के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ। पीड़ित के परिवार ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना के बाद पुलिस ने दबंगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि प्रधान पति ने आरोपियों के विरुद्ध जिलाधिकारी से शिकायत किया था। लेकिन इसे शिकायत करना महंगा पड़ गया है।

आरोप है कि रंजिशन गांव के ही दबंगों ने सुबह तड़के प्रधानपति के घर में घुसकर उस पर प्राणघातक हमला बोल दिया। घटना भदोखर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर लोनारी गांव की है।

फिलहाल थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद तिवारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।”

इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


The post रायबरेली : प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस अलर्ट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>