लखनऊ एक्सप्रेसवे दुर्घटना Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-एक्सप्रेसवे-दुर्घटन National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 06 Dec 2024 13:13:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ एक्सप्रेसवे दुर्घटना Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-एक्सप्रेसवे-दुर्घटन 32 32 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 8 की मौत, 40 घायल https://vishwavarta.com/double-decker-bus-overturns-on-agra-lucknow-expressway-6-killed-40-injured/114449 Fri, 06 Dec 2024 13:13:14 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114449 “कन्नौज के सकरावा में डबल डेकर बस और खड़े ट्रक की भयानक टक्कर। हादसे में 6 लोगों की मौत, 40 घायल। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राहत कार्यों का जायजा लिया।” कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-141 के पास …

The post आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 8 की मौत, 40 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कन्नौज के सकरावा में डबल डेकर बस और खड़े ट्रक की भयानक टक्कर। हादसे में 6 लोगों की मौत, 40 घायल। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राहत कार्यों का जायजा लिया।”

कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-141 के पास खड़े ट्रक से एक डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई, जिससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

घायलों की स्थिति गंभीर
हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई यात्री बस के नीचे दबे हुए थे। घायलों को सकरावा और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा
संयोग से हादसे के समय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। मंत्री ने मौके पर रुककर घायलों का हालचाल जाना और पुलिसकर्मियों को घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।

पुलिस और बचाव दल सक्रिय
सकरावा और सौरिख थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

The post आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 8 की मौत, 40 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>