लखनऊ एयरपोर्ट Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-एयरपोर्ट National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 29 Oct 2024 06:48:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ एयरपोर्ट Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-एयरपोर्ट 32 32 लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, सफल इमरजेंसी लैंडिंग https://vishwavarta.com/chaos-in-air-india-flight-at-lucknow-airport-successful-emergency-landing/109968 Tue, 29 Oct 2024 06:48:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109968 लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार को एक एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी स्थिति पैदा हो गई, जब पायलट ने ईंधन खत्म होने की चेतावनी दी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-431, जो दिल्ली से लखनऊ आ रही थी, को लैंडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट ने 12:20 बजे उड़ान भरी थी …

The post लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, सफल इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार को एक एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी स्थिति पैदा हो गई, जब पायलट ने ईंधन खत्म होने की चेतावनी दी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-431, जो दिल्ली से लखनऊ आ रही थी, को लैंडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट ने 12:20 बजे उड़ान भरी थी और 1:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, लेकिन लैंडिंग के दौरान पायलट को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

दूसरी कोशिश में भी सफल नहीं होने पर, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी संदेश भेजा, जिससे विमान में सवार करीब 200 यात्रियों में घबराहट फैल गई। जानकारी के अनुसार, विमान हवा में काफी देर तक चक्कर लगाता रहा, जिससे ईंधन की कमी हो गई।

इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी

जैसे ही ATC को इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली, दमकल, रेस्क्यू कर्मी और एम्बुलेंस तुरंत रनवे पर तैनात कर दिए गए। अंततः, तीसरे प्रयास में विमान की सफल लैंडिंग हो सकी। लैंडिंग के दौरान विमान का इंजन चालू था, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

पायलट ने बताया कि लैंडिंग की सही स्थिति नहीं बन पा रही थी, जिसके चलते यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी। लेकिन समय रहते इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई।

ALSO READ: CM योगी ने देश की एकता को दिखाई हरी झंडी, ‘रन फॉर यूनिटी’ का किया आयोजन

The post लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, सफल इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिला संदिग्ध बैग में 1 किलो सोने की एक ईट https://vishwavarta.com/foreign-gold-recovered-in-the-bag-of-a-passenger-arriving-from-bangkok-to-lucknow/105710 Tue, 10 Sep 2024 06:14:52 +0000 https://vishwavarta.com/?p=105710 लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट एफडी 146 के यात्रियों के सामान की नियमित जांच के दौरान बेसमेंट क्षेत्र में चेक-इन बैगेज की स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं होने पर एक बैग को क्रॉस मार्क किया गया। कस्टम अधिकारियों ने बैगेज बेल्ट नंबर 02 के …

The post लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिला संदिग्ध बैग में 1 किलो सोने की एक ईट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट एफडी 146 के यात्रियों के सामान की नियमित जांच के दौरान बेसमेंट क्षेत्र में चेक-इन बैगेज की स्कैनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं होने पर एक बैग को क्रॉस मार्क किया गया।

कस्टम अधिकारियों ने बैगेज बेल्ट नंबर 02 के पीछे, अराइवल हॉल में हेल्प डेस्क के बगल वाली सीट बेंच पर पड़ा एक भूरे रंग का छोटा बैग बरामद किया।

उस बैग को अंदर ले जाया गया और जांच की गई जिसमें एक सोने की ईंट जिसका वजन 1 किलो था और एक सोने की अंगूठी जिसका वजन 3.750 ग्राम था, उसे बरामद कर लिया गया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने इसको को जब्त कर लिया। उक्त बैग को अंदर ले जाया गया और जांच की गई।

उस घटना में आरोपी लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक अन्य स्टाफ डीआरआई की टीम द्वारा पकड़ा गया। कस्टम विभाग लगातार सोना तस्करों के गिरोह के मुखिया को पकड़ने की कवायद में लगे हैं।

YOU MAY ALSO READ: भारतीय लेखक अमिताव घोष ब्रिटिश अकादमी बुक प्राइज की रेस में शामिल

The post लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिला संदिग्ध बैग में 1 किलो सोने की एक ईट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>