लखनऊ: बंथरा में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-बंथरा-में-दोहरे-हत्य National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 08 Dec 2016 19:11:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ: बंथरा में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-बंथरा-में-दोहरे-हत्य 32 32 लखनऊ: बंथरा में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप https://vishwavarta.com/lucknow-banthra-created-a-stir-in-the-double-murder/75384 Thu, 08 Dec 2016 19:11:55 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=75384 लखनऊ। बंथरा इलाके में गुरुवार सुबह हत्या कर फेंके गए दो नवयुवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास अप व डाउन ट्रैक के मध्य दो युवकों के शव पड़े होने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे काकोरी इलाके के लालनगर हरदोइया गांव निवासी सरोज यादव …

The post लखनऊ: बंथरा में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
%e0%a4%89%e0%a4%a8लखनऊ। बंथरा इलाके में गुरुवार सुबह हत्या कर फेंके गए दो नवयुवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर पिपरसंड रेलवे स्टेशन के पास अप व डाउन ट्रैक के मध्य दो युवकों के शव पड़े होने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे काकोरी इलाके के लालनगर हरदोइया गांव निवासी सरोज यादव ने उनकी पहचान अपने फुफेरे भाई विनोद यादव (25) व गांव में ही रहने वाले उसके मित्र शुभम यादव (22) के रूप में की।

इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास काफी जांच पडताल की, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नही मिल सका।

पुलिस ने दोनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने मलिहाबाद के तिलसुआ गांव के मूल निवासी मृतक विनोद के ताऊ जगन्नाथ यादव व उसके बेटे लखन पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

उधर डीआईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर डीके सिंह के अलावा प्रभारी निरीक्षक बंथरा व सरोजनीनगर को इस जघन्य वारदात का पर्दाफाश करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।

यह था घटनाक्रम
मलिहाबाद के तिलसुआ का मूल निवासी विनोद यादव (22) बचपन से ही काकोरी के लालनगर-हरदोइया में अपनी बुआ मुन्नी देवी व फूफा जगत पाल यादव के पास रहता था। विनोद यहीं के स्वर्गीय अमर सिंह के बेटे शुभम (19) के साथ उसका ट्रैक्टर चलाता था। अच्छी दोस्ती होने के चलते दोनों अक्सर एक साथ आया जाया करते थे।

मृतक विनोद की बुआ के बेटे सरोज ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विनोद अपनी पल्सर बाइक से शुभम के साथ अपने गांव तिलसुआ में धान बेचकर पैसे लेने गया था। दोपहर में करीब 2 बजे उसने फुफेरे भाई सरोज को फोन करके बताया कि ताऊ जगन्नाथ से उसकी कहा सुनी हो गई। वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।

सरोज ने विनोद से वापस घर आने को कहा लेकिन विनोद जब शाम तक घर नहीं पहुंचा। शाम करीब साढ़े सात बजे विनोद के दोस्त शुभम ने सरोज को फोन कर बताया कि हमें बचा लो, इन लोगों ने विनोद को मार दिया है और हमें भी मार डालेंगे। सरोज ने बताया कि जिस समय शुभम ने फोन किया तो वह काफी डरा हुआ रहा था।

इसी बीच शुभम का फ ोन कट गया। इसके बाद सरोज फ ोन मिलाता रहा, लेकिन फ ोन बंद होने की वजह से उसकी बातचीत नही हो सकी। इस पर सरोज गांव के अन्य लोगों के साथ पिपरसंड रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां विनोद की बाइक सरोजनीनगर इलाके में पिपरसंड रेलवे फ ाटक से कुछ दूरी पर सिंह देवी मंदिर वाली रास्ते के पास खड़ी मिली।

आसपास खोजबीन के बाद भी जब विनोद व शुभम को सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस कण्ट्रोल रूम को फोन किया। इसके करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर देखने के बाद उन्हें सरोजनीनगर थाने बुलाया और तहरीर लेकर सुबह आने की बात कहकर वापस भेज दिया। मृतक शुभम के परिवार में अब मां गीता के अलावा छोटा भाई अजय (14) है।

The post लखनऊ: बंथरा में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>