लखनऊ भाजपा कार्यशाला Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-भाजपा-कार्यशाला National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 01 Dec 2024 14:04:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ भाजपा कार्यशाला Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-भाजपा-कार्यशाला 32 32 संगठन चुनाव कार्यशाला: निष्पक्ष और सर्वसम्मति से करें चुनाव – नवीन जैन https://vishwavarta.com/organization-election-workshop-conduct-elections-fairly-and-unanimously-naveen-jain/113721 Sun, 01 Dec 2024 14:00:45 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113721 “लखनऊ महानगर भाजपा की संगठन चुनाव कार्यशाला में निष्पक्षता और सर्वसम्मति पर जोर दिया गया। नवीन जैन ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया और योग्यताओं की जानकारी दी।” लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लखनऊ महानगर की संगठन चुनाव कार्यशाला का आयोजन मानस मंदिर, डालीगंज में हुआ। इस कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी …

The post संगठन चुनाव कार्यशाला: निष्पक्ष और सर्वसम्मति से करें चुनाव – नवीन जैन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लखनऊ महानगर भाजपा की संगठन चुनाव कार्यशाला में निष्पक्षता और सर्वसम्मति पर जोर दिया गया। नवीन जैन ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया और योग्यताओं की जानकारी दी।”

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लखनऊ महानगर की संगठन चुनाव कार्यशाला का आयोजन मानस मंदिर, डालीगंज में हुआ। इस कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी नवीन जैन और प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नवीन जैन ने बताया कि संगठन पर्व के प्रथम चरण में बूथ समितियों का गठन लगभग पूरा हो चुका है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों और समितियों का चुनाव होगा, जबकि 16 से 31 दिसंबर तक जिला स्तर के चुनाव संपन्न होंगे।

नवीन जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सर्वसम्मति और निष्पक्षता के साथ चुनाव कराने की अपील की। साथ ही, बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए न्यूनतम दो बार सक्रिय सदस्य रहना अनिवार्य है और उनकी आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ महानगर ने प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और कहा कि संगठन में बदलाव से हर कार्यकर्ता को अवसर मिलता है।

संजय राय ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा में भाजपा की तरह संगठनात्मक कार्यशालाएं और लोकतांत्रिक चुनाव नहीं होते। भाजपा में हर कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

इस कार्यशाला में राज्यसभा सांसद बृजलाल, सत्यापन अधिकारी श्रीकृष्ण शास्त्री, रमेश तुफानी, और कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

The post संगठन चुनाव कार्यशाला: निष्पक्ष और सर्वसम्मति से करें चुनाव – नवीन जैन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>