लखनऊ में अखण्ड आर्यावर्त महासभा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-में-अखण्ड-आर्यावर्त National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 05 Dec 2024 15:05:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ में अखण्ड आर्यावर्त महासभा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-में-अखण्ड-आर्यावर्त 32 32 लखनऊ: देहरी पूजन के लिए मथुरा रवाना हो रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका https://vishwavarta.com/lucknow-police-stopped-workers-leaving-for-mathura-for-dehri-pujan/114324 Thu, 05 Dec 2024 15:05:09 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114324 “लखनऊ में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में मथुरा जाने वाले कार्यकर्ताओं के जत्थे को पुलिस प्रशासन ने रोका। पार्टी मुख्यालय कुर्सी रोड पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नारेबाजी हुई। त्रिवेदी ने कहा कि प्रशासन भले ही उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन देहरी …

The post लखनऊ: देहरी पूजन के लिए मथुरा रवाना हो रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लखनऊ में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में मथुरा जाने वाले कार्यकर्ताओं के जत्थे को पुलिस प्रशासन ने रोका। पार्टी मुख्यालय कुर्सी रोड पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नारेबाजी हुई। त्रिवेदी ने कहा कि प्रशासन भले ही उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन देहरी पूजन कार्यक्रम मथुरा में हर हाल में सफल होगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर पूजन कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता जुट रहे थे।”

लखनऊ: अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं का एक जत्था श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा में देहरी पूजन के लिए रवाना हो रहा था, लेकिन लखनऊ पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। पार्टी मुख्यालय कुर्सी रोड पर भारी पुलिस बल तैनात था और राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को मथुरा जाने से रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

ज्ञात हो कि कल 6 दिसंबर को मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर यमुना जी के जल से पूजन करने की योजना थी, जिसमें अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के अलावा कई अन्य संगठन भी शामिल थे। इस कार्यक्रम के तहत देशभर से कार्यकर्ता मथुरा पहुंचने के लिए तैयार थे।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन मथुरा में देहरी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव, राष्ट्रीय नेता सिद्धार्थ दुबे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री राकेश दत्त मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मथुरा जाने के लिए तैयार थे।

ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि प्रशासन उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को भले ही रोकने की कोशिश करे, लेकिन वे पूरी उम्मीद रखते हैं कि देहरी पूजन कार्यक्रम हर हाल में सफल होगा। उन्होंने कहा, “मुगल शासनकाल में तोड़े गए लाखों मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मभूमि भी राम मंदिर की तरह जल्द ही मुक्त होगा।

The post लखनऊ: देहरी पूजन के लिए मथुरा रवाना हो रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>