लखनऊ में कांग्रेस आंदोलन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-में-कांग्रेस-आंदोलन National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 16 Dec 2024 13:53:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ में कांग्रेस आंदोलन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-में-कांग्रेस-आंदोलन 32 32 भ्रष्टाचार, महंगाई और जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव का ऐलान https://vishwavarta.com/congresss-protest-against-corruption-inflation-and-jungle-raj-announcement-of-assembly-siege/115284 Mon, 16 Dec 2024 13:53:33 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115284 “उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का आरोप लगाया। विधानसभा घेराव रोकने के लिए पुलिस कार्यकर्ताओं को धमका रही है। पढ़ें पूरी खबर।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने आज लखनऊ स्थित नेहरू भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में योगी सरकार …

The post भ्रष्टाचार, महंगाई और जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव का ऐलान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का आरोप लगाया। विधानसभा घेराव रोकने के लिए पुलिस कार्यकर्ताओं को धमका रही है। पढ़ें पूरी खबर।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने आज लखनऊ स्थित नेहरू भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में योगी सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम से भयभीत है और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को लखनऊ न पहुंचने दिया जाए। उन्होंने कहा, “जिलों में पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रही है और उन्हें घरों से बाहर निकलने से रोक रही है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है।”

उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा, “प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसान और नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार इन मुद्दों को नजरअंदाज कर जनता को भटकाने में लगी है।”

अजय रायने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर हाल में लखनऊ पहुंचें और विधानसभा का घेराव करें। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस आपको रोके तो वहीं धरने पर बैठ जाएं और जेल जाने को तैयार रहें।”
पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास न करें, वरना 2027 में सत्ता में आने पर इसका हिसाब लिया जाएगा।

अजय राय ने भाजपा को आंदोलनों के जरिए सत्ता में आने की याद दिलाई और कहा, “भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि जो तरीके वह आज इस्तेमाल कर रही है, वही कल उसके खिलाफ भी इस्तेमाल होंगे।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

The post भ्रष्टाचार, महंगाई और जंगलराज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव का ऐलान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>