लखनऊ : सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-सहकर्मी-ने-शादी-का-झा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 26 Feb 2017 17:13:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखनऊ : सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखनऊ-सहकर्मी-ने-शादी-का-झा 32 32 लखनऊ : सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण https://vishwavarta.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be/85629 Sun, 26 Feb 2017 17:13:56 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=85629 लखनऊ। आशियाना इलाके के सेक्टर एच में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने ही साथ एक कंपनी में काम करने वाले प्रदीप सिंह नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए शनिवार देर शाम आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला …

The post लखनऊ : सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। आशियाना इलाके के सेक्टर एच में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने ही साथ एक कंपनी में काम करने वाले प्रदीप सिंह नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए शनिवार देर शाम आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला मूल रूप से काकोरी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक महिला का सात वर्ष पहले बीकेटी में रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद एक बच्चा भी हुआ। करीब चार साल पहले महिला का अपने पति से रिश्ता टूट गया तो महिला ने आशियाना के पावरहाउस स्थित एक निजी कंपनी में काम करना शुरू किया। वही पर कृष्णानगर के गोपालपुरी में रहने वाला युवक प्रदीप भी काम करता था।

महिला की युवक से नजदीकियां बढ़ गयी और वो एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इसके बाद प्रदीप ने महिला को सेक्टर एच में किराए का कमरा दिला दिया। जिसमें महिला अपने बच्चे के साथ रहती थी। महिला का आरोप है कि चार साल से लगातार प्रदीप उससे शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जब भी शादी की बात करती थी तो टाल देता था।

कुछ दिन पहले उसने शादी करने से ही मना कर दिया और कहने लगा कि लिविंग रिलेशन में रह सकता है पर शादी नहीं कर सकता। मजबूर होकर शनिवार देर शाम महिला ने आशियाना थाने में प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है।

The post लखनऊ : सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>