लखीमपुर न्यूज़ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखीमपुर-न्यूज़ National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 14 Oct 2024 16:30:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लखीमपुर न्यूज़ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लखीमपुर-न्यूज़ 32 32 भाजपा विधायक से मारपीट के मामले में कार्रवाई, चार लोग पार्टी से बाहर https://vishwavarta.com/action-taken-in-case-of-assault-on-bjp-mla-four-people-out-of-party/108458 Mon, 14 Oct 2024 16:30:46 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108458 लखीमपुर खीरी: भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ हुई मारपीट के मामले में पार्टी ने पहला बड़ा कदम उठाते हुए चार लोगों को निष्कासित कर दिया है। विधायक से मारपीट करने वाले अवधेश सिंह और उनके तीन साथियों—पुष्पा सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला—को भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें …

The post भाजपा विधायक से मारपीट के मामले में कार्रवाई, चार लोग पार्टी से बाहर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखीमपुर खीरी: भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ हुई मारपीट के मामले में पार्टी ने पहला बड़ा कदम उठाते हुए चार लोगों को निष्कासित कर दिया है। विधायक से मारपीट करने वाले अवधेश सिंह और उनके तीन साथियों—पुष्पा सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला—को भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बता दें कि घटना लखीमपुर मुख्यालय पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान हुई, जहां विधायक योगेश वर्मा की कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से पिटाई की थी। घटना ने न केवल विधायक को बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी।

विधायक योगेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाकात की, जिसके बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया। इस मुलाकात के बाद पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। हालांकि मामले में पुलिस ने अब तक अवधेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील रही। सूत्रों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी दिया है।

यह भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला किया, यह कहते हुए कि यह कार्रवाई पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक से संबंधित मुद्दों को उजागर करती है। वहीँ खीरी से सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने भी विधायक के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

भाजपा विधायक से हुई मारपीट की घटना ने लखीमपुर में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। पार्टी द्वारा चार आरोपियों को निष्कासित करने का निर्णय एक संकेत है कि वे अनुशासन के प्रति गंभीर हैं, लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने से असंतोष रहा है।

The post भाजपा विधायक से मारपीट के मामले में कार्रवाई, चार लोग पार्टी से बाहर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखीमपुर के दशहरे मेले में आने का योगी को मिला निमंत्रण https://vishwavarta.com/yogi-received-invitation-to-attend-dussehra-fair-of-lakhimpur/107918 Wed, 09 Oct 2024 11:22:30 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107918 लखीमपुर,खीरी। स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पालिकाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डॉ ईरा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के …

The post लखीमपुर के दशहरे मेले में आने का योगी को मिला निमंत्रण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखीमपुर,खीरी। स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पालिकाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

डॉ ईरा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निकायों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। सीएम ने समस्याओं को बिंदुवार सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया है। नगर निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं लखीमपुर की पालिकाध्यक्षा डॉ इरा श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को लखनऊ पहुंची।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में युवक की हत्या, चार गिरफ्तार

इस टीम ने अध्यक्षों की समस्याओं के साथ साथ लखीमपुर शहर की समस्याओं की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही लखीमपुर के प्राचीन ऐतिहासिक दशहरा मेले के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया। उन्हें सैकड़ो वर्ष पुराने इस दशहरे मेले की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

इस दौरान अध्यक्ष परिषद संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं गोलागोकर्णनाथ पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने गोला नगर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने एवं गोला पालिका की समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री महोदय के सामने रख। जिस पर उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

The post लखीमपुर के दशहरे मेले में आने का योगी को मिला निमंत्रण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>