लगी फटकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लगी-फटकार National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 07 Apr 2017 13:54:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लगी फटकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लगी-फटकार 32 32 IPL 10 के पहले मैच में धोनी ने किया मजाक, लगी फटकार https://vishwavarta.com/ipl-10-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf/88343 Fri, 07 Apr 2017 13:54:39 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=88343 नई दिल्ली। पूर्व कप्तान और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के विकेटकीपर महेद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 10 के मैच में भले ही मजाक-मजाक में रेफरल मांगा था लेकिन मैच रेफरी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। मामले के तहत मुंबई की पारी के 15 वें ओवर के …

The post IPL 10 के पहले मैच में धोनी ने किया मजाक, लगी फटकार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के विकेटकीपर महेद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 10 के मैच में भले ही मजाक-मजाक में रेफरल मांगा था लेकिन मैच रेफरी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

मामले के तहत मुंबई की पारी के 15 वें ओवर के दौरान लेग स्पिनर इमरान ताहिर की गेंद कीरोन पोलार्ड के पैड से जा टकराई थी। ताहिर ने पगबाधा की जोरदार अपील की थी लेकिन अंपायर एस रवि ने इस अपील को ठुकरा दिया था। हालांकि रिप्ले से साफ था कि गेंद पैड से ही टकराई थी और स्टंप्स में जा रही थी।

ताहिर की अपील ठुकराए जाने पर विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर धोनी ने अपने हाथ उठाते हुए रेफरल का इशारा कर दिया था। हालांकि धोनी का इशारा सिर्फ मजाक में था ।

लेकिन मैच रेफरी ने धोनी को आईपीएल आचार संहिता धारा की धारा 2.1.1 का दोषी पाते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। मैच रेफरी ने कहा कि धोनी की यह हरकत खेल भावना के विपरीत है और उन्हें खेल नियमों के अधीन रहकर ही व्यवहार करना चाहिए।

The post IPL 10 के पहले मैच में धोनी ने किया मजाक, लगी फटकार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>