लूटकांड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लूटकांड National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 25 Oct 2024 14:32:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लूटकांड Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लूटकांड 32 32 किसान की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार https://vishwavarta.com/police-revealed-the-murder-of-farmer-accused-arrested/109610 Fri, 25 Oct 2024 14:28:54 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109610 बेनीगंज, हरदोई: थाना क्षेत्र के भगवन्तपुर गांव में एक सप्ताह पहले हुई किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 17 अक्टूबर को अभिषेक यादव, जो भगवन्तपुर गांव का निवासी है, ने थाने पर तहरीर दी थी। तहरीर में …

The post किसान की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बेनीगंज, हरदोई: थाना क्षेत्र के भगवन्तपुर गांव में एक सप्ताह पहले हुई किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

17 अक्टूबर को अभिषेक यादव, जो भगवन्तपुर गांव का निवासी है, ने थाने पर तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि उसके पिता रामविलास खेत पर गए थे, जहां गांव के ही रजनीश और राजू पुत्र गण हेमत सिंह ने खेत की मेड के विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी।

Read IT Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की और जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्तों की संलिप्तता नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान की।

आशुतोष उर्फ कांत सिंह, जो भगवन्तपुर मजरा ममरेजपुर का निवासी है, को घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक रामविलास के खेत के पास से चारा लेने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में चकरोड पर रामविलास का चारा रखा था, जिस पर उसने बाइक चढ़ा दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। बाद में आशुतोष ने रामविलास पर ईंट और हंसिया से हमला कर हत्या कर दी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक ईंट, एक पेंचकस और एक हंसिया बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई न केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में मदद करेगी, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल भी बनाएगी।

The post किसान की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
74 दिन बाद लुटेरों का सुराग: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा https://vishwavarta.com/clues-to-the-robbers-after-74-days-police-made-a-big-revelation/109606 Fri, 25 Oct 2024 14:19:50 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109606 हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहा मऊ में 6 अगस्त की रात हुई लूट की वारदात में शामिल एक लुटेरे को पुलिस ने 74 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लुटेरे का नाम कुलवंत कुमार है, जो सीतापुर ज़िले के बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर का निवासी है। Read It Also :- नए कॉलेजों …

The post 74 दिन बाद लुटेरों का सुराग: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहा मऊ में 6 अगस्त की रात हुई लूट की वारदात में शामिल एक लुटेरे को पुलिस ने 74 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लुटेरे का नाम कुलवंत कुमार है, जो सीतापुर ज़िले के बीबीपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर का निवासी है।

Read It Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

6 अगस्त की रात सुरसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेष कुमार मिश्रा उर्फ धनंजय मिश्रा के घर में बदमाशों ने अलमारी से नकद, ज़ेवर और अन्य कीमती सामान लूट लिया। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मौके से भागने में सफलता प्राप्त की। घटना के समय वहां पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा तैनात था, फिर भी वारदात होने के कारण पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठे। इसके बाद, एसपी ने वहां तैनात पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया।

शेष कुमार मिश्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को सुरसा पुलिस ने कुलवंत कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से महत्वपूर्ण सामान बरामद किया। पुलिस ने उसके पास से 2800 रुपये नकद, एक जोड़ी पायल, तीन सिक्के, बैंक की पासबुक, आधार और निर्वाचन कार्ड, तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया था, लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई से उन्हें कुछ राहत मिली है।

The post 74 दिन बाद लुटेरों का सुराग: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सुलतानपुर लूटकांड: जानें अब तक की बड़ी कार्रवाई https://vishwavarta.com/sultanpur-loot-case-know-the-major-actions-taken-so-far/106783 Mon, 23 Sep 2024 14:13:34 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106783 सुल्तानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भरत ज्वैलर्स की दुकान पर बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इन्वेस्टीगेशन के क्रम में कुल 14 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये, जिसमें से पुलिस 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन 11 अभियुक्तों में से एक अनुज प्रताप सिंह है। यह भी पढ़ें: अगर लखनऊ …

The post सुलतानपुर लूटकांड: जानें अब तक की बड़ी कार्रवाई appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सुल्तानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भरत ज्वैलर्स की दुकान पर बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इन्वेस्टीगेशन के क्रम में कुल 14 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये, जिसमें से पुलिस 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन 11 अभियुक्तों में से एक अनुज प्रताप सिंह है।

यह भी पढ़ें: अगर लखनऊ में हैं तो बच कर रहें, जानें क्यूँ?

पुलिस अधीक्षक सोमन वर्मा ने सोमवार को बताया कि जनपद उन्नाव में एसटीएफ के साथ मुठभेड में अनुज प्रताप सिंह की मृत्यु हो चुकी है। अनुज प्रताप सिंह उन 5 अभियुक्तों में से है, जिन्होंने सर्राफा की दुकान के अन्दर घुस कर इस लूटपाट के घटना को अंजाम दिया था। इसके ऊपर 4 सितम्बर से ही जोन ऑफिस से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके पहले भी अनुज प्रताप सिंह ने गुजरात के सूरत में बैंक डकैती की थी। जिसमें वह जेल जा चुका था। इस पूरे प्रकरण में अबतक जो लूटी गयी सामग्री व ज्वैलरी है। उसमें से सम्पूर्ण सोने के आभूषण जो लगभग 2.6 किलोग्राम है, पुलिस रिकवर कर चुकी है। इसके अलावा भी कुल 30 किलो ग्राम चांदी के आभूषण भी पुलिस रिकवर कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शेष बचे अभियुक्तों के नाम अरबाज, फुरकान और अंकित यादव है। इसके लिए एसटीएफ और पुलिस की टीम लगातार खोज में जुटी है। जल्द से जल्द इनको गिरफ्तार करके आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में दिन दहाड़े 28 अगस्त को आभूषण व्यवसाई से सवा करोड़ के जेवरात गन प्वाइंट पर लूट कर पांच बदमाश फरार हो गए थे। जिसका लाइव वीडियो सामने आया था। घटना के अनावरण के लिए एसटीएफ समेत सात टीमें लगाई गई।

The post सुलतानपुर लूटकांड: जानें अब तक की बड़ी कार्रवाई appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>