लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लोकसभा-में-पीएम-मोदी-का-सं National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 14 Dec 2024 13:27:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/लोकसभा-में-पीएम-मोदी-का-सं 32 32 LIVE :कांग्रेस परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी https://vishwavarta.com/live-congress-family-left-no-stone-unturned-to-hurt-the-constitution/115082 Sat, 14 Dec 2024 13:10:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115082 “लोकसभा में पीएम मोदी ने संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि संविधान ने हर चुनौती को हराकर भारत को यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने संविधान निर्माताओं और देश के नागरिकों को नमन किया।“ कांग्रेस परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लोकसभा में संविधान पर बोलते हुए …

The post LIVE :कांग्रेस परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लोकसभा में पीएम मोदी ने संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि संविधान ने हर चुनौती को हराकर भारत को यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने संविधान निर्माताओं और देश के नागरिकों को नमन किया।“

लोकसभा में संविधान पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तथ्यों को देश के सामने रखना जरूरी है। कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मैं इसलिए इस परिवार का उल्लेख करता हूं क्योंकि इस देश में 50 साल एक ही परिवार ने राज किया है। इसलिए देश को यह जानने का अधिकार है। इस परिवार के कुरीति, कुनीति, कुविचार निरंतर चल रही है।

लोकसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर संविधान नहीं होता तो मेरे जैसे लोग यहां (PM) नहीं पहुंच पाते। हमारा कोई बैकग्राउंड नहीं था। देश की जनता संविधान के साथ खड़ी रही। देश के प्यार से मैं तीसरी बार पीएम बना। यह संविधान के सामर्थ्य से हुआ।

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए भारतीय संविधान की ताकत और इसके महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “जब देश आजाद हुआ, तो भारत के भविष्य को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त की गई थीं। लेकिन हमारा संविधान हर चुनौती पर खरा उतरा और हमें नई ऊंचाइयों तक लेकर आया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान निर्माताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “भारत का संविधान हमें यहां तक ले आया है। यह संविधान निर्माताओं और देश के करोड़ों नागरिकों की मेहनत का परिणाम है। मैं उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं।”

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले सदन में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजे। पूरे संसद परिसर में राष्ट्रभक्ति की भावना दिखी। पीएम मोदी का स्वागत जोरदार नारों और तालियों के साथ किया गया।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत का लोकतंत्र और संविधान दोनों ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन हमारी प्रतिबद्धता और संविधान की ताकत ने हमें हर चुनौती से उबारा है। यह हमारे देश के हर नागरिक की शक्ति को दर्शाता है।”

प्रधानमंत्री का यह संबोधन संविधान और लोकतंत्र की मजबूती को लेकर जारी बहस का हिस्सा था। उन्होंने अपने वक्तव्य में भारतीय लोकतंत्र की सफलता को संविधान के मूल्यों से जोड़ा।

The post LIVE :कांग्रेस परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>