वाराणसी भगदड़ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/वाराणसी-भगदड़ National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 15 Oct 2016 16:31:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png वाराणसी भगदड़ Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/वाराणसी-भगदड़ 32 32 वाराणसी भगदड़ की मौतों के लिए सपा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार: केशव मौर्य https://vishwavarta.com/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%a6%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87/68345 Sat, 15 Oct 2016 14:55:19 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=68345 लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी में भगदड़ में हुई मौंतों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। केशव ने कहा कि ईश्वर मृत आत्माओं को शांति तथा परिवारी जनों को धैर्य प्रदान करे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में हुई मौंतो के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को …

The post वाराणसी भगदड़ की मौतों के लिए सपा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार: केशव मौर्य appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
aaaलखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी में भगदड़ में हुई मौंतों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। केशव ने कहा कि ईश्वर मृत आत्माओं को शांति तथा परिवारी जनों को धैर्य प्रदान करे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में हुई मौंतो के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि इस समय प्रदेश की सपा सरकार आपसी कलह व फूट का शिकार है। प्रदेश सरकार निर्णय हीनता की शिकार है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अनिर्णय ही इस सपा सरकार की मेरिट है। इसी कारण प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी भी दिग्भ्रमित है। प्रदेश का प्रशासन भी सरकार की ही तरह निर्णय हीनता का शिकार है। प्रदेश की सरकार और प्रशासन दोनों के अनिर्णय के कारण प्रदेश की जनता बेसहारा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी भीड़ के जुटने के कारण भीड़ को व्यस्थित करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। खुफिया सूचना तंत्र भी कोई जानकारी नहीं जुटा पाया। परिणाम स्वरूप अराजकताएं अव्यवस्था हुई और भगदड़ मच गई। जिससे मौतें हुई। इन मौतों के लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है।

The post वाराणसी भगदड़ की मौतों के लिए सपा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार: केशव मौर्य appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>