विधान सभा चुनाव Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/विधान-सभा-चुनाव National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 05 Jan 2017 20:10:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png विधान सभा चुनाव Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/विधान-सभा-चुनाव 32 32 UP में कमल को पूर्ण बहुमत, SP-BSP की हालत खराब: सर्वे https://vishwavarta.com/kamal-majority-in-up-sp-bsp-critical-condition-survey/79176 Thu, 05 Jan 2017 18:23:59 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=79176 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के साथ ही गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। पॉच राज्यों में कौन हारेगा कौन जीतेगा, ये तो चुनाव नतीजे ही बतायेंगे। चुनाव पूर्व किए गए सर्वे पर डालते हैं एक नजर। UP विधानसभा चुनाव से पूर्व इंडिया टुडे और …

The post UP में कमल को पूर्ण बहुमत, SP-BSP की हालत खराब: सर्वे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
modi-amitनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के साथ ही गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है।

पॉच राज्यों में कौन हारेगा कौन जीतेगा, ये तो चुनाव नतीजे ही बतायेंगे। चुनाव पूर्व किए गए सर्वे पर डालते हैं एक नजर।

UP विधानसभा चुनाव से पूर्व इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे में भाजपा बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। सर्वे में भाजपा को 206 से 216 सीटें मिलने का अंदाजा है। पारिवारिक घमासान के बाद भी सत्तारूढ़ सपा दूसरे नंबर पर है। वहीं BSP इस बार 3 नंबर पर नजर आ रही है। सर्वे में कांग्रेस की तो हालात खस्ता है।

इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 206 से 216 सीटें मिल सकती है वहीं SP के हिस्से में 92 से 97 सीटें मिल सकती हैं। BSP को 79 से 85 सीटें मिलने के आसार है। प्रदेश में SP के साथ गठबंधन की राह देख रही कांग्रेस का प्रचार-प्रसार का कोई खास लाभ नहीं दिखाई दे रहा। निर्दलीय और अन्य को 07 से 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में 403विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होगी।

भाजपा पहले नंबर पर 33% वोटों के साथ जबकि सपा पार्टी दूसरे नंबर 26 % वोट के साथ है। वहीं BSP 22% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कांग्रेस को 06% वोट से ही संतोष करना पड़ सकता है। जबकि अन्य के खाते में 10% वोट जाता दिख रहा है।

जानकारी दे दें कि, इस ओपिनियन पोल के लिए नोटबंदी और सपा में झगड़े के दौरान 5 से 17 दिसंबर के बीच 65 विधानसभा क्षेत्रों में 5000 से ज्यादा लोगों से राय ली गई। उत्तर प्रदेश के 28% लोगों का कहना है कि वे अखिलेश यादव को अगले सीएम के रूप में ही देखना चाहते हैं।यूपी में मतदान 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच होना है। कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। जबकि नतीजे 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

पंजाब में कांग्रेस के अमरिंदर सिंह CM पद के लिए लोगों की पहली पसंद हो सकते हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले करीब 34 % लोगों ने कहा कि वह अमरिंदर सिंह को CM देखना चाहते हैं। मौजूदा सीएम प्रकाश सिंह बादल CM पद के लिए 22 % लोगों की पसंद हैं तो AAP के भगवंत मान 9 % लोगों की पसंद हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को 5 % लोग CM के तौर पर देखना चाहते हैं तो 3 % लोग मौजूदा डेप्युटी CM सुखबीर सिंह बादल को CM के तौर पर देखना चाहते हैं।

सर्वे के मुताबिक 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड में BJP की सरकार बन सकती है। उसे 41 से 46 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 18 से 23 सीटों के मिलने का अनुमान है। सूबे में BJP को जहां 45 % वोट मिल सकते हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में 33 फीसदी वोट आ सकते हैं। सर्वे के मुताबिक सूबे के ज्यादातर मतदाता BJP के बीसी खंडूरी को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। सीएम पद के लिए 44 % लोगों ने खंडूरी को अपनी पसंद बताया, जबकि 42 % लोग मौजूदा सीएम कांग्रेस हरीश रावत को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं।

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में ऐक्सिस-माई इंडिया ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस को मायूस होना पड़ सकता है और भाजपा फिर सत्ता में आ सकती है। यहां भाजपा को 20 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 13 से 15 सीटों का अनुमान है। गोवा में AAP भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उसके खाते में 2 से 4 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें आने का अनुमान है।

The post UP में कमल को पूर्ण बहुमत, SP-BSP की हालत खराब: सर्वे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>