विधायक सौरभ सिंह फायरिंग केस Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/विधायक-सौरभ-सिंह-फायरिंग National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 04 Jan 2025 08:31:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png विधायक सौरभ सिंह फायरिंग केस Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/विधायक-सौरभ-सिंह-फायरिंग 32 32 SP को हटाने के लिए योगी से मिले 6 विधायक: लखीमपुर थप्पड़ कांड और फायरिंग से बढ़ा तनाव https://vishwavarta.com/breaking-6-mlas-met-yogi-to-remove-sp/117338 Sat, 04 Jan 2025 08:31:38 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117338 “लखीमपुर-खीरी के 6 BJP विधायक SP गणेश प्रसाद साहा को हटाने की मांग को लेकर CM योगी आदित्यनाथ से मिले। थप्पड़ कांड और फायरिंग की घटनाओं से बढ़ा विवाद।” लखनऊ। लखीमपुर-खीरी में पुलिस और विधायकों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। शनिवार को BJP के 6 विधायक और जिला अध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी …

The post SP को हटाने के लिए योगी से मिले 6 विधायक: लखीमपुर थप्पड़ कांड और फायरिंग से बढ़ा तनाव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लखीमपुर-खीरी के 6 BJP विधायक SP गणेश प्रसाद साहा को हटाने की मांग को लेकर CM योगी आदित्यनाथ से मिले। थप्पड़ कांड और फायरिंग की घटनाओं से बढ़ा विवाद।”

लखनऊ। लखीमपुर-खीरी में पुलिस और विधायकों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। शनिवार को BJP के 6 विधायक और जिला अध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने SP गणेश प्रसाद साहा को हटाने की मांग की।

  1. ठप्‍पड़ कांड:

9 अक्टूबर को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान भाजपा विधायक योगेश वर्मा को वकील अवधेश सिंह ने थप्पड़ मारा था। घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन कोतवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह फोटो 9 अक्टूबर की है, जब लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा गया था

  1. धौरहरा विधायक को जान का खतरा:

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने प्रभारी मंत्री की बैठक में अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विपक्ष के नेताओं के लिए काम कर रहे हैं।

विनोद शंकर अवस्थी

  1. फायरिंग कांड:

1 जनवरी को भाजपा विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ पर फायरिंग की गई। घटना उनके घर से 100 मीटर दूर हुई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।

  • सदर विधायक योगेश वर्मा ने SP पर कोतवाल अंबर सिंह को बचाने का आरोप लगाया।
  • धौरहरा विधायक और कस्ता विधायक ने SP के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।

SP गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी ईमानदारी से की है। फायरिंग कांड के आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

The post SP को हटाने के लिए योगी से मिले 6 विधायक: लखीमपुर थप्पड़ कांड और फायरिंग से बढ़ा तनाव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>