शहज़ादपुर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शहज़ादपुर National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 02 Oct 2024 13:51:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png शहज़ादपुर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शहज़ादपुर 32 32 हरियाणा में कांग्रेस दंगाइयों और उगाही करने वालों के भरोसे : अनुराग ठाकुर https://vishwavarta.com/congress-in-haryana-dependent-on-rioters-and-extortionists-anurag-thakur/107344 Wed, 02 Oct 2024 13:51:49 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107344 चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत बुधवार को घरौंडा, असंध, कुरुक्षेत्र, शाहबाद, शहज़ादपुर व पंचकूला में रोड शो व जनसभाओं को संबोधित कर हरियाणा के सतत विकास को बनाने रखने व प्रदेश को दंगाइयों-उगाही करने वालों से बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों …

The post हरियाणा में कांग्रेस दंगाइयों और उगाही करने वालों के भरोसे : अनुराग ठाकुर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत बुधवार को घरौंडा, असंध, कुरुक्षेत्र, शाहबाद, शहज़ादपुर व पंचकूला में रोड शो व जनसभाओं को संबोधित कर हरियाणा के सतत विकास को बनाने रखने व प्रदेश को दंगाइयों-उगाही करने वालों से बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: लद्दाख के मुद्दे पर क्या बोल गए अखिलेश, जाने मामला…

अनुराग ठाकुर ने कहा “हरियाणा में कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए दंगाइयों, उगाही करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस हरियाणा को अराजकता व भ्रष्टाचार की आग में झोंकना चाहती है। इसलिए ये इन चुनावों में आसामाजिक तत्वों के भरोसे बैठी है। यदि कांग्रेस गलती से भी सत्ता में आती है तो हरियाणा में फिर से दंगे, ज़मीन क़ब्ज़े, दलाली, भ्रष्टाचार की चपेट में आ जायेगा। हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की तरह यहाँ भी फर्जी फॉर्म का धंधा शुरू कर जनता को ठगने की तैयारी में है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली और दिवालियेपन की ओर धकेल दिया है। इनकी सारी गारण्टियाँ फेल हुई हैं और अब ये हरियाणा में भी झूठे वादे करते घूम रहे हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को लेकर साथ चलने वाली पार्टी है। हम जाति-पाति के नाम पर बाँटने का काम नहीं करते लेकिन कांग्रेस रात दिन जाति के नाम पर लोगों को बाँटने का काम करती है। राहुल गांधी हर जगह जाति का राग अलापते रहते हैं लेकिन संसद में जब उनकी जाति पूछी गई तो बगलें झांकने लगे। हरियाणा में भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास मूलमंत्र के साथ अभूतपूर्व विकास किया है। जनता के आशीर्वाद से सेवा का यह कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने अपने शासन काल में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पहुंचा दिया था। इनकी सरकार में पूरे हरियाणा में दलाल और दामाद का बोलबाला था। दबंगों द्वारा किसानों की ज़मीन हड़पना, अवैध कब्जा करना आम बात हो गई थी। भाजपा आई और हरियाणा को इस अभिशाप से मुक्ति दी लेकिन कांग्रेस अब फिर से प्रदेश में वही जंगलराज वापस लाने के सपने देख रही है। पूरे देश में कांग्रेस से बेईमान व धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और फिर से एक बार भाजपा सरकार बना कर कांग्रेस को विपक्ष में बैठायेगी”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण खत्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण खत्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की जमीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की ज़मीन हड़पने की तैयारी कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 5 अक्तूबर के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100, प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन, चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद, 2 लाख युवाओं को ’बिना पर्ची और बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी, हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड जैसी कई सुविधाएं देने जा रही है।

The post हरियाणा में कांग्रेस दंगाइयों और उगाही करने वालों के भरोसे : अनुराग ठाकुर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>