शाहाबाद बाइक हादसा 2023 Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शाहाबाद-बाइक-हादसा-2023 National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 05 Jan 2025 05:27:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png शाहाबाद बाइक हादसा 2023 Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शाहाबाद-बाइक-हादसा-2023 32 32 हरदोई: भीषड़ कोहरे में सड़क हादसा,दो की मौत एक गंभीर घायल https://vishwavarta.com/hardoi-road-accident-in-heavy-fog-two-dead-one-seriously-injured/117425 Sun, 05 Jan 2025 05:27:45 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117425 “हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में कोहरे और ठंड के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रात के समय हुआ, जब लकी राजपूत और संगीता बाईक से घर जा रहे थे। मामा की हालत गंभीर है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।” हरदोई। जिले के शाहाबाद क्षेत्र में कोहरे और भीषण …

The post हरदोई: भीषड़ कोहरे में सड़क हादसा,दो की मौत एक गंभीर घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में कोहरे और ठंड के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रात के समय हुआ, जब लकी राजपूत और संगीता बाईक से घर जा रहे थे। मामा की हालत गंभीर है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।”

हरदोई। जिले के शाहाबाद क्षेत्र में कोहरे और भीषण ठंड के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा शुक्रवार रात के समय हुआ, जब लकी राजपूत (16) और संगीता (24) उन्नाव से अपने घर वापस लौट रहे थे। दोनों रिश्तेदार रामपुर से उन्नाव जा रहे थे, जब शाहाबाद मंडी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में लकी और संगीता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस के जरिए दोनों को सीएचसी शाहाबाद लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी शाहाबाद से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

डॉक्टर गौरव ने बताया कि रात के समय बाइक चलाने से ठंड का प्रभाव पड़ा होगा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, भीषण कोहरे और ठंड के कारण घटना का सही समय और कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस टीम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी हुई है।

The post हरदोई: भीषड़ कोहरे में सड़क हादसा,दो की मौत एक गंभीर घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>