शिवसेना अधिक सीट पाकर भी नाखुश Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शिवसेना-अधिक-सीट-पाकर-भी-न National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 23 Feb 2017 17:53:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png शिवसेना अधिक सीट पाकर भी नाखुश Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शिवसेना-अधिक-सीट-पाकर-भी-न 32 32 महाराष्ट्र में भाजपा की बल्ले- बल्ले, शिवसेना अधिक सीट पाकर भी नाखुश https://vishwavarta.com/bmc-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%b9/85300 Thu, 23 Feb 2017 13:59:17 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=85300 मुंबई । मुंबई नगर निगम चुनाव में शिवसेना और भाजपा ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हैं, जहां एक-दूसरे के साथ के बिना निगम पर काबिज होना मुश्किल होगा। दोनों को नगर निगम पर काबिज होने के लिए या तो आपस में या फिर अपनी कट्टर विरोधी कांग्रेस से हाथ मिलाना होगा। बीएमसी चुनाव में किसी …

The post महाराष्ट्र में भाजपा की बल्ले- बल्ले, शिवसेना अधिक सीट पाकर भी नाखुश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मुंबई । मुंबई नगर निगम चुनाव में शिवसेना और भाजपा ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हैं, जहां एक-दूसरे के साथ के बिना निगम पर काबिज होना मुश्किल होगा।

दोनों को नगर निगम पर काबिज होने के लिए या तो आपस में या फिर अपनी कट्टर विरोधी कांग्रेस से हाथ मिलाना होगा। बीएमसी चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

बीएमसी की 227 में से 226 सीटों के नतीजों में शिवसेना ने 84 और भाजपा ने 81 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा का मुंबई निकाय चुनावों में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कांग्रेस ने 31, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) 7, एनसीपी 9 और अन्य ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है।

पारदर्शिता के एजेंडे की जीत- फडणवीस

पार्टी को बीएमसी और नगरपालिका चुनावों में मिली भारी जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि यह भाजपा के पारदर्शिता के एजेंडे की बड़ी जीत है। उन्होंने राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंड के इस्तीफे के बारे में बोलते हुए कहा कि चुनाव में हार और जीत होता रहता है।

महाराष्ट्र नगर पालिका में शिवसेना के बाद दूसरी नबंर पर आई भाजपा पार्टी के प्रदर्शन से बेहद खुश है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिली। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

बीएमसी में मिली भाजपा को मिली भारी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने कहा भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा। मुंबई ने विकास और पारदर्शिता को चुना। इस रास्ते पर हम अपने सहयोगी दलों को भी साथ लेकर चलेंगे।

 

The post महाराष्ट्र में भाजपा की बल्ले- बल्ले, शिवसेना अधिक सीट पाकर भी नाखुश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>