श्रीलंका के नौसैनिकों ने भारत के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/श्रीलंका-के-नौसैनिकों-ने National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 21 Mar 2017 16:57:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png श्रीलंका के नौसैनिकों ने भारत के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/श्रीलंका-के-नौसैनिकों-ने 32 32 श्रीलंका के नौसैनिकों ने भारत के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार https://vishwavarta.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87/87090 Tue, 21 Mar 2017 16:57:55 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=87090 रामेश्वरम | श्रीलंका के नौसैनिकों ने आज कच्चातीवू के करीब मछली पकड रहे दस भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मत्स्यपालन विभाग के सहायक निदेशक कुलंजिननाथन ने बताया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में पकडा गया है|उन्होंने बताया कि सभी मछुआरे थांगछीमदम के रहने वाले हैं और उन्हें उनकी नाव …

The post श्रीलंका के नौसैनिकों ने भारत के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रामेश्वरम | श्रीलंका के नौसैनिकों ने आज कच्चातीवू के करीब मछली पकड रहे दस भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मत्स्यपालन विभाग के सहायक निदेशक कुलंजिननाथन ने बताया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में पकडा गया है|उन्होंने बताया कि सभी मछुआरे थांगछीमदम के रहने वाले हैं और उन्हें उनकी नाव समेत कांकेन्थुराई ले जाया गया है|

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छह मार्च को श्रीलंका के नौसैनिकों ने 22 साल के ब्रिगो को उस समय मार दिया था, जब वह छोटे द्वीप कच्चातीवू के करीब अपनी मोटरबोट से मछली पकडने गया था। इस घटना में एक अन्य मछुआरा सरवनन भी जख्मी हो गया था|

इसके बाद मछुआरों ने उसकी हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और उसका शव लेने से इंकार कर दिया था। बाद में केंद्रीय मंत्री ने द्वीप का दौरा करने के बाद यह आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी|

इसके करीब एक सप्ताह बाद मछुआरों ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पोन राधाकृष्णन से बातचीत करने के बाद अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। उन्होंने मछुआरों को उनकी मांगे पूरी होने का आश्वासन दिया था|

मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने इस संदर्भ में केंद्र सरकार को एक पत्र भी लिखा था और श्रीलंका में भारतीय उचायुक्त को इस घटना के लिए तत्काल एक सम्मन जारी करने का आग्रह किया था, और उन्हें बताया था कि ‘‘भारत और तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों पर इस प्रकार की ‘अघोषित’ गोलीबारी एवं इस मुद्दे पर पहले के समझौतों का पालन नहीं करने पर कडी प्रतिक्रिया जाहिर की है|

The post श्रीलंका के नौसैनिकों ने भारत के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>