#सदन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/सदन National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 05:14:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #सदन Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/सदन 32 32 भारी हंगामे के आसार, आज यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा https://vishwavarta.com/heavy-uproar-expected-discussion-on-supplementary-budget-in-up-assembly-today/115448 Wed, 18 Dec 2024 05:14:13 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115448 लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज 17,865 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद इसे पारित किए जाने की संभावना है। कल पेश किए गए इस बजट में सरकार ने विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यों के लिए बड़ी धनराशि का प्रावधान किया …

The post भारी हंगामे के आसार, आज यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज 17,865 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद इसे पारित किए जाने की संभावना है।

कल पेश किए गए इस बजट में सरकार ने विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यों के लिए बड़ी धनराशि का प्रावधान किया है। वहीं, विपक्षी दलों ने बजट को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।

सदन में आज विपक्ष महंगाई, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में माहौल गरम रहने की संभावना है।

सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा कि सरकार विपक्ष के सवालों का कैसे जवाब देती है और अनुपूरक बजट को बिना रुकावट के पास करा पाती है या नहीं।

The post भारी हंगामे के आसार, आज यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>