सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की व्यवस्था करे : रालोद Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/सरकार-सुदूर-ग्रामीण-क्षे National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 04 Apr 2017 13:53:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की व्यवस्था करे : रालोद Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/सरकार-सुदूर-ग्रामीण-क्षे 32 32 सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की व्यवस्था करे : रालोद https://vishwavarta.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87/88119 Tue, 04 Apr 2017 13:53:06 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=88119 लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा मसूद अहमद ने कहा कि प्रदेश में कोने कोने तक की परिवहन व्यवस्था करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। इस दिशा में पूर्ववर्ती सरकारों ने भी सार्थक प्रयास नहीं किये है और वर्तमान सरकार किसी प्रकार आवागमन के साधन फैलाने की अपेक्षा जो प्राइवेट साधन मिल भी रहे …

The post सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की व्यवस्था करे : रालोद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा मसूद अहमद ने कहा कि प्रदेश में कोने कोने तक की परिवहन व्यवस्था करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।

इस दिशा में पूर्ववर्ती सरकारों ने भी सार्थक प्रयास नहीं किये है और वर्तमान सरकार किसी प्रकार आवागमन के साधन फैलाने की अपेक्षा जो प्राइवेट साधन मिल भी रहे हैं उन्हें बन्द कर रही है। डा। अहमद प्रदेश सरकार द्वारा सुदूर क्षेत्रों में प्राइवेट बसे बन्द करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रह थे।

डा। अहमद ने जोर देकर कहा कि पहले सरकार दूर दूर तक सरकारी बसे चलाकर अधिक से अधिक गांवों तक सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था अधिक करें और व्यवस्थित हो जाने पर ही प्राइवेट बसों को सम्पर्क मार्गों से हटाये अन्यथा गांव, गरीब और किसान के लिए असुविधा का वातावरण बढ़ेगा।

गांवों और कस्बों की बाजारों में छोटे-छोटे दुकानदारों एवं उनके ग्राहको का भी पहुंचना आवश्यक है जिसके लिए समुचित साधनों का होना जरूरी है। रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि दूर दराज के सम्पर्क मार्गों पर सरकारी बसे नहीं चलाई जाती हैं और उन्हीं मार्गो से चलने वाले प्राइवेट वाहन बंद कर दिये जाते हैं तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे जिसका सम्पूर्ण दायत्वि राज्य सरकार का होगा।

The post सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की व्यवस्था करे : रालोद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>