सरकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/सरकार National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 02 May 2025 09:59:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png सरकार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/सरकार 32 32 “चुपचाप आया बदलाव, पर असर करेगा बड़ा…लखीमपुर खीरी की पहली ट्रैफिक लाइट” https://vishwavarta.com/lakhimpur-kheri-first-traffic-light/119125 Fri, 02 May 2025 09:59:06 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119125 लखीमपुर खीरी की पहली ट्रैफिक लाइट का उद्घाटन जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। ‘जोन ऑफ एक्सीलेंस’ पहल के तहत संकटा देवी चौराहे पर जिले की पहली स्वचालित ट्रैफिक लाइट की शुरुआत की गई, जिससे लखीमपुर खीरी ने स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की ओर पहला कदम बढ़ा लिया है। शुक्रवार को इस पहल …

The post “चुपचाप आया बदलाव, पर असर करेगा बड़ा…लखीमपुर खीरी की पहली ट्रैफिक लाइट” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखीमपुर खीरी की पहली ट्रैफिक लाइट का उद्घाटन जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। ‘जोन ऑफ एक्सीलेंस’ पहल के तहत संकटा देवी चौराहे पर जिले की पहली स्वचालित ट्रैफिक लाइट की शुरुआत की गई, जिससे लखीमपुर खीरी ने स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की ओर पहला कदम बढ़ा लिया है।

शुक्रवार को इस पहल का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक शिवम् कुमार, ईई पीडब्ल्यूडी अनिल यादव और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक योगेश वर्मा ने इस पहल को विकास और सुरक्षा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक मशीन नहीं, बल्कि यह बदलाव का प्रतीक है। हम सभी को चाहिए कि नियमों का पालन करें और शहर को एक आदर्श उदाहरण बनाएं।”

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसे एक नई सोच और शुरुआत करार देते हुए कहा कि यह पहल लखीमपुर को एक स्मार्ट, सुरक्षित और अनुशासित शहर की दिशा में ले जाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैफिक लाइट ‘जोन ऑफ एक्सीलेंस’ परियोजना के तहत लगाई गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

एसपी संकल्प शर्मा ने ट्रैफिक नियमों के पालन को अनिवार्य बताते हुए कहा कि यह लाइट सिर्फ लाल, पीली और हरी नहीं बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश है। उन्होंने अपील की कि “सड़कें तभी सुरक्षित होंगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।”

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने इसे लखीमपुर के बदलते चेहरे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रैफिक लाइट नहीं, बल्कि पूरे शहर में एक सकारात्मक सोच और अनुशासन का संदेश है।

कार्यक्रम का समापन अधिशासी अधिकारी संजय कुमार द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ। यह पहल आने वाले समय में शहर के अन्य चौराहों को भी स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रेरणा बनेगी।

The post “चुपचाप आया बदलाव, पर असर करेगा बड़ा…लखीमपुर खीरी की पहली ट्रैफिक लाइट” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च https://vishwavarta.com/the-mourning-march-started-from-the-civil-court/118931 Sat, 26 Apr 2025 12:46:26 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118931 दीवानी कचहरी से शुरू हुआ शोक मार्च कसया, कुशीनगर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा राधे के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च दीवानी कचहरी के समीप डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुँचा शहीद पार्क कैंडल मार्च देवरिया मार्ग होते …

The post आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दीवानी कचहरी से शुरू हुआ शोक मार्च

कसया, कुशीनगर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा राधे के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च दीवानी कचहरी के समीप डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ।

विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुँचा शहीद पार्क

कैंडल मार्च देवरिया मार्ग होते हुए गोलाबाजार स्थित चंद्रशेखर चौक, गांधी चौक और शहीद अमिय चौक से गुजरता हुआ शहीद पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Read It Also :- कुशीनगर के सूरज सिंह ने बोर्ड परीक्षा में किया कमाल

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, घायलों के स्वस्थ होने की कामना

शहीद पार्क पर आयोजित सभा में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी उपस्थिति

कैंडल मार्च में पंचानंद मिश्रा, गुड्डू अंसारी, स्वामी नाथ यादव, वृंदा प्रजापति, राधा कृष्ण शर्मा, अशोक सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, जीतेंद्र पटेल, वारिश अली, अविनाश गोंड, मनीष सिंह, अमित मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद की निंदा करते हुए शांति और एकता की अपील की।

The post आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र https://vishwavarta.com/dharti-mata-ko-swasth-rakhne-ki-jimmedari-suyogya-putra/118795 Tue, 22 Apr 2025 12:37:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118795 हरदोई।‘धरती माता को स्वस्थ’ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन केवल वही लोग इसे निभा सकते हैं जो इसे दिल से अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने यह विचार रखे। Read It Also :- समय की …

The post सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई।
‘धरती माता को स्वस्थ’ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन केवल वही लोग इसे निभा सकते हैं जो इसे दिल से अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने यह विचार रखे।

उन्होंने श्लोक “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र। उन्होंने कोरी भाषणबाजी को नकारते हुए बताया कि वे पहले करते हैं, फिर बोलते हैं।

प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली अपनाई।
डॉ. मिश्र ने कहा कि वे प्रदूषण के लिए केवल उतने ही उत्तरदायी हैं जितनी गंदगी उनके शरीर से निकलती है। उसका भी वे नित्य दोनों समय यज्ञ करके भरपाई करते हैं। वाहन नहीं रखते और अधिकतर समय क्षेत्र में संन्यास की स्थिति में रहते हैं।

पुराने वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण।
उन्होंने अपने पैतृक बाग में पुराने वृक्षों को संरक्षित किया है और पीपल, बरगद जैसे पर्यावरण उपयोगी पौधों को जगह-जगह रोपित किया। उनका मानना है कि कृषक ही असली पुत्र हैं जो धरती की सेवा करते हैं और उसे हरा-भरा बनाते हैं।

पर्यावरण कानून में बदलाव की मांग।
डॉ. मिश्र ने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसे लचीले कानून बनाने चाहिए जिससे कृषकों को जी-हजूरी से छुटकारा मिले। उनका कहना है कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर पर्यावरण संरक्षण की बात करना आसान है, लेकिन असल ज़मीन पर काम वही करता है जो धरती से जुड़ा हो।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डॉ. सरल कुमार, गोविन्द गुप्ता, शिवकुमार, मनोज मिश्र, दीपाली, अनामिका, रेखा समेत कई लोग मौजूद रहे।

The post सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: LDA डाकघर शाखा से रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब, जांच शुरू https://vishwavarta.com/lda-post-office-40-lakh-fraud-investigation/118735 Mon, 21 Apr 2025 11:57:00 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118735 लखनऊ, 21 अप्रैल। राजधानी लखनऊ स्थित एलडीए कॉलोनी डाकघर शाखा से एक रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल वित्तीय गड़बड़ी के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, डाकघर शाखा में कार्यरत कुछ कर्मियों की ID का गलत इस्तेमाल कर इस …

The post लखनऊ: LDA डाकघर शाखा से रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब, जांच शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ, 21 अप्रैल। राजधानी लखनऊ स्थित एलडीए कॉलोनी डाकघर शाखा से एक रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल वित्तीय गड़बड़ी के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, डाकघर शाखा में कार्यरत कुछ कर्मियों की ID का गलत इस्तेमाल कर इस ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जबकि 5 कर्मचारी फिलहाल संदेह के घेरे में हैं।


क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि पीड़ित रेलकर्मी का खाता LDA कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस शाखा में है। बीते दिनों खाते से अचानक बड़ी रकम की निकासी सामने आई, जिसकी जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल प्राथमिक जांच शुरू की।

जांच में यह बात सामने आई कि ट्रांजेक्शन में कर्मियों की सरकारी ID का उपयोग हुआ है, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और भी गहराती जा रही है।


जांच समिति सक्रिय, जल्द होगा खुलासा

डाक विभाग की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है। 5 कर्मचारी जांच के घेरे में हैं और उनकी भूमिका की गहनता से समीक्षा की जा रही है।

जांच अधिकारी यह पता लगाने में लगे हैं कि रुपये गायब होने के पीछे तकनीकी चूक है या फिर कोई संगठित साजिश


डाक विभाग का बयान:

सूत्रों के अनुसार, डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिन कर्मियों की ID का इस्तेमाल हुआ है, उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो आपराधिक मुकदमा भी दर्ज होगा।

The post लखनऊ: LDA डाकघर शाखा से रेलकर्मी के खाते से 40 लाख रुपये गायब, जांच शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली के गोठांव गांव में हनुमान मंदिर से एक दर्जन घंटे चोरी https://vishwavarta.com/raebareli-mein-mandir-chori-hanuman-ghanta-gayab/118652 Sun, 20 Apr 2025 06:32:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118652 रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में स्थित श्री हनुमान मंदिर को अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात निशाना बनाया। चोर मंदिर परिसर से लगभग एक दर्जन घंटे चुरा ले गए। यह घटना धार्मिक आस्था और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। मंदिर के प्रबंधक और संस्थापक इंद्र बहादुर सिंह (मुन्ने) ने …

The post रायबरेली के गोठांव गांव में हनुमान मंदिर से एक दर्जन घंटे चोरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में स्थित श्री हनुमान मंदिर को अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात निशाना बनाया। चोर मंदिर परिसर से लगभग एक दर्जन घंटे चुरा ले गए। यह घटना धार्मिक आस्था और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

मंदिर के प्रबंधक और संस्थापक इंद्र बहादुर सिंह (मुन्ने) ने बताया कि यह मंदिर करीब 7 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। यहां पर गांव सहित आसपास के श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-पाठ के लिए आते हैं। रविवार की सुबह जब वे मंदिर की सफाई करने पहुंचे, तो देखा कि मंदिर से लगभग 25 किलो वजनी घंटे गायब हैं।

चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुराग के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिरों में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे गांववासियों में असुरक्षा की भावना फैल रही है। मंदिर प्रबंधक ने प्रशासन से गांव में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह घटना न केवल धार्मिक स्थल के अपमान की ओर इशारा करती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताती है। स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

The post रायबरेली के गोठांव गांव में हनुमान मंदिर से एक दर्जन घंटे चोरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रेरा आदेश की अवहेलना पर PDA सचिव के खिलाफ वारंट https://vishwavarta.com/rera-aadesh-ki-avhelna-pda-secretary-warrant/118628 Sun, 20 Apr 2025 04:31:44 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118628 लखनऊ । उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ट्रिब्यूनल ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के सचिव के खिलाफ वारंट जारी किया है। यह वारंट अलकनंदा अपार्टमेंट, गोविंदपुर परियोजना से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान जारी किया गया। Read It Also : बड़ी खबर: यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 2 की मौत, …

The post रेरा आदेश की अवहेलना पर PDA सचिव के खिलाफ वारंट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ । उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ट्रिब्यूनल ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के सचिव के खिलाफ वारंट जारी किया है। यह वारंट अलकनंदा अपार्टमेंट, गोविंदपुर परियोजना से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान जारी किया गया।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे समय पर फ्लैट नहीं मिला और भुगतान की गणना में भारी अनियमितता हुई। रेरा ने पहले भी इस पर आदेश जारी किया था, लेकिन PDA सचिव द्वारा इसका पालन नहीं किया गया। इसके चलते ट्रिब्यूनल ने अब सख्त रुख अपनाते हुए सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

रेरा ट्रिब्यूनल का कहना है कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रिब्यूनल का उद्देश्य है कि आम जनता को समय पर घर मिले और बिल्डरों व सरकारी एजेंसियों की जवाबदेही तय हो। इस मामले में रेरा की सख्ती यह दर्शाती है कि अब आवंटी के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता बन चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय अन्य परियोजनाओं के लिए भी एक उदाहरण बनेगा। रेरा का यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इस आदेश के बाद अब अन्य प्राधिकरण भी रेरा के निर्देशों का पालन करने में अधिक सतर्क हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि इससे गोविंदपुर परियोजना के आवंटी को राहत मिलेगी और कार्यों में तेजी आएगी।

🔗 रेरा के बारे में अधिक जानकारी

The post रेरा आदेश की अवहेलना पर PDA सचिव के खिलाफ वारंट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
तेज बारिश में भी थमी नहीं जनसेवा: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 300 लोगों की समस्याएं https://vishwavarta.com/cm-yogi-janata-darshan-gorakhpur-rain/118582 Sat, 19 Apr 2025 06:39:06 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118582 गोरखपुर, 19 अप्रैल। तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखते हुए गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और …

The post तेज बारिश में भी थमी नहीं जनसेवा: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 300 लोगों की समस्याएं appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
गोरखपुर, 19 अप्रैल। तेज बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखते हुए गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश देते हुए भू-माफियाओं पर सख्ती से कार्रवाई की बात कही। गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को चिकित्सा सहायता का आश्वासन दिया गया। तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

The post तेज बारिश में भी थमी नहीं जनसेवा: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 300 लोगों की समस्याएं appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र https://vishwavarta.com/police-promptness-and-helpful-attitude-became-the-center-of-attraction-in-maha-kumbh/118333 Mon, 13 Jan 2025 08:06:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118333 “महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पर योगी सरकार की पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ शानदार व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग से मिली मदद से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के साथ पुलिस ने विश्वास जीता।” महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य …

The post महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पर योगी सरकार की पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ शानदार व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग से मिली मदद से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के साथ पुलिस ने विश्वास जीता।”

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य स्नान के लिए उमड़े। इस दौरान पुलिस ने अपनी विशेष ट्रेनिंग और विनम्र व्यवहार से श्रद्धालुओं का दिल जीता। पुलिस कर्मियों की मदद से श्रद्धालु मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे और सभी ने उनके सहायक और विनम्र रवैये की सराहना की।

पुलिस की मददगार भूमिका: इस बार महाकुम्भ में योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए विशेष ट्रेनिंग आयोजित की थी। परेड स्थित पुलिस लाइन में दो महीने तक पुलिसकर्मियों को व्यवहार की ट्रेनिंग दी गई। इसका असर पहले स्नान पर्व पर देखने को मिला, जब श्रद्धालु पांटून ब्रिज या विभिन्न सेक्टरों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस से संपर्क करते थे। पुलिस कर्मियों ने हर एक को बिना किसी परेशानी के मार्गदर्शन दिया और उनकी मदद की। पुलिस ने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी: घाटों पर भारी पुलिस बल की तैनाती और पांटून ब्रिज पर पुलिस फोर्स की सुरक्षा व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का अहसास दिलाया। चौराहों और वॉच टावर पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैदी से सक्रिय रहे। एसएसपी महाकुम्भ, राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है और सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

The post महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ 2025: इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र संगम स्नान https://vishwavarta.com/mahakumbh-2025-indradev-showered-blessings-lakhs-of-devotees-took-bath-in-the-holy-sangam/118311 Mon, 13 Jan 2025 04:12:34 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118311 “महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था के उत्कृष्ट इंतजामों की जानकारी दी। श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए इंद्रदेव ने भी उनकी कृपा बरसाई।” महाकुंभनगर। महाकुम्भ 2025 …

The post महाकुम्भ 2025: इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र संगम स्नान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था के उत्कृष्ट इंतजामों की जानकारी दी। श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए इंद्रदेव ने भी उनकी कृपा बरसाई।”

महाकुंभनगर। महाकुम्भ 2025 का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। संगम तट पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में श्रद्धालुओं का अद्भुत दृश्य देखा गया। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा, जिससे आस्था का अद्भुत समागम देखने को मिला।

पौष पूर्णिमा पर पहले स्नान पर्व का आयोजन होता है, जिसे लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु जुटे। बर्फीली ठंड और हल्की बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा यमुना के संगम में स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला प्रशासन को सुरक्षा, स्वास्थ्य और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े निर्देश दिए थे, जिन्हें पूरी तरह से लागू किया गया। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का गठन किया गया। पुलिस बल और प्रशासन ने इसे एक सफल आयोजन बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

महाकुम्भ का यह स्नान पर्व सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता का उत्सव बन गया। युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी ने इसमें भाग लिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। सोशल मीडिया पर महाकुम्भ के पहले स्नान के दृश्य वायरल हो रहे हैं, जिससे इस आयोजन की वैश्विक पहचान हो रही है।

महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पर 8 बजे तक लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान किया।

The post महाकुम्भ 2025: इंद्रदेव ने बरसाई कृपा,लाखों श्रद्धालुओं ने किया पवित्र संगम स्नान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: जानें क्या बोले पीएम मोदी व सीएम योगी ? https://vishwavarta.com/grand-inauguration-of-mahakumbh-2025-know-what-pm-modi-and-cm-yogi-said/118309 Mon, 13 Jan 2025 03:55:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118309 “महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ प्रयागराज में हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों श्रद्धालुओं, संतों और महात्माओं को शुभकामनाएं दीं। स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस धार्मिक आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विशेष प्रकाश डाला गया है।” प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 का आज प्रचंड धूमधाम के …

The post महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: जानें क्या बोले पीएम मोदी व सीएम योगी ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ प्रयागराज में हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों श्रद्धालुओं, संतों और महात्माओं को शुभकामनाएं दीं। स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस धार्मिक आयोजन से जुड़े हर पहलू पर विशेष प्रकाश डाला गया है।”

प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 का आज प्रचंड धूमधाम के साथ हुआ। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं, संतों और महात्माओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाकुम्भ भारत की एकता और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।

सोशल मीडिया एकाउंट X पर देखें

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर अपनी बातें साझा कीं और कहा, “यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं की वैश्विक पहचान का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बार की व्यवस्थाओं में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पौष पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर इस पर्व का महत्व और उल्लास महसूस किया। संगम तट पर बेमिसाल श्रद्धा और आस्था का दृश्य देखने को मिला, जो महाकुम्भ के विशालता और भव्यता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “महाकुम्भ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें और माँ गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।”

महाकुम्भ 2025 का यह आयोजन एक अद्वितीय अनुभव है, जो देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व रहेगा।

सोशल मीडिया एकाउंट X पर देखें
सोशल मीडिया एकाउंट X पर देखें

The post महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: जानें क्या बोले पीएम मोदी व सीएम योगी ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>