हालत नाजुक Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/हालत-नाजुक National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 08 Oct 2018 08:16:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png हालत नाजुक Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/हालत-नाजुक 32 32 सभासद को गोलियां मारीं, हालत नाजुक https://vishwavarta.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be/97425 Mon, 08 Oct 2018 08:16:36 +0000 http://vishwavarta.com/?p=97425 सहजनवां (गोरखपुर)। व्यापारी और सब्जी विक्रेता के बीच झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड -14 से निर्दलीय सभासद गोपाल जायसवाल (32) और सब्जी विक्रेता शंभू बलेल (45) को गोली मार दी गई। सभासद के सीने में बाएं तरफ तीन गोली लगी है। सभासद और सब्जी विक्रेता को गंभीर हालत में …

The post सभासद को गोलियां मारीं, हालत नाजुक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सहजनवां (गोरखपुर)। व्यापारी और सब्जी विक्रेता के बीच झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड -14 से निर्दलीय सभासद गोपाल जायसवाल (32) और सब्जी विक्रेता शंभू बलेल (45) को गोली मार दी गई। सभासद के सीने में बाएं तरफ तीन गोली लगी है। सभासद और सब्जी विक्रेता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभासद को बीआरडी मेडिकल कॉलेज और फिर वहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना से नाराज कस्बे के लोगों ने गोली मारने के आरोपी राम मनोहर जायसवाल को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। राम मनोहर को भी पुलिस हिरासत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सभासद के पिता पुरुषोत्तम जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सभासद को गोलियां मारीं, हालत नाजुक

सहजनवां निवासी दिलीप तुरहा सब्जी बेचते हैं। साथ ही बड़हलगंज कोठी में पट्टे की भूमि पर रहते हैं। इस भूमि को किराना व्यापारी राममनोहर जायसवाल अपनी बताते हैं। इस मुद्दे पर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। रविवार की शाम साढ़े सात बजे के आसपास दिलीप और राममनोहर के बीच गालीगलौज शुरू हो गई।

विवाद देख पड़ोस के दुकानदार और सभासद गोपाल मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीच-बचाव करना व्यापारी राम मनोहर को नागवार गुजरा। उसने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और सभासद के सीने पर दाग दी। ताबड़तोड़ तीन गोली लगने के बाद गोपाल गिर कर तड़पने लगे। यह देख एक अन्य सब्जी विक्रेता शंभू बलेल (45) सभासद के पास पहुंचे कि राम मनोहर ने एक और गोली दाग दी। ये गोली शंभू बलेल के पैर के ऊपरी हिस्से में जा धंसी।
 

The post सभासद को गोलियां मारीं, हालत नाजुक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डाॅ. बंसल को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक https://vishwavarta.com/%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a5%85-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/80210 Thu, 12 Jan 2017 20:01:13 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=80210 इलाहाबाद़। नगर के जाने माने चिकित्सक डाॅ. एके बंसल को अपराधियों ने अस्पताल के अन्दर हत्या के इरादे से ताबड़-तोड़ गोली मारकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में तीन गोलियां लगी है।  शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डाॅ. एके बंसल गुरुवार की शाम …

The post डाॅ. बंसल को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
gkkgइलाहाबाद़। नगर के जाने माने चिकित्सक डाॅ. एके बंसल को अपराधियों ने अस्पताल के अन्दर हत्या के इरादे से ताबड़-तोड़ गोली मारकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में तीन गोलियां लगी है। 

शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डाॅ. एके बंसल गुरुवार की शाम अपने चेम्बर में बैठे थे। इस बीच तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनको गोली मारकर फरार हो गये।

गोली चलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर थाना प्रभारी कीडगंज सहित पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि डाॅ. बंसल के शरीर में तीन गोलिया लगी है। उन्हें उपचार के लिए उन्ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे है।

ताकि अपराधियों का कहीं कोई सुराग मिल जाय। नगर पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने बताया कि घायल डाक्टर का उपचार किया जा रहा है। अपराधी कौन थे, इसकी जांच की जा रही है।

The post डाॅ. बंसल को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>