14 injured Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/14-injured National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 09 Jan 2017 18:46:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png 14 injured Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/14-injured 32 32 मिस्र में आतंकवादी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 14 घायल https://vishwavarta.com/terrorist-attacks-in-egypt-9-policemen-killed-14-injured/79741 Mon, 09 Jan 2017 18:46:50 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=79741 काहिरा। देश के अशांत प्रदेश उत्तरी सिनाई में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुडे एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरा कचरा उठाने वाले ट्रक से मिस्र की एक सुरक्षा चौकी को आज टक्कर मार दी। हमले में कम से कम नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और 14 अन्य घायल हुए हैं। अल-आरिश शहर के अल-मसीद …

The post मिस्र में आतंकवादी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 14 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82काहिरा। देश के अशांत प्रदेश उत्तरी सिनाई में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुडे एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरा कचरा उठाने वाले ट्रक से मिस्र की एक सुरक्षा चौकी को आज टक्कर मार दी। हमले में कम से कम नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और 14 अन्य घायल हुए हैं।

अल-आरिश शहर के अल-मसीद जिले में यह हमला सिनाई के एक उग्रवादी संगठन अंसार बैत अल-मकदस के सदस्यों ने किया है। इस संगठन ने 2014 में आईएसआईएस के प्रति अपनी वफादारी जतायी थी।

हमलावरों ने चेकपोस्ट को विस्फोटक भरे ट्रक से टक्कर मारने के बाद गोलियां भी बरसायीं।हालांकि, अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आतंकवादियों ने कचरा ढोने वाले ट्रक का प्रयोग किया। यह ट्रक अल-आरिश नगर निगम से चोरी हो गया था।पुलिस ने बताया कि घायल हुए 14 लोगों में चार नागरिक भी हैं।

खबरों के अनुसार, आशंका है कि जहां विस्फोट हुआ है उसके आसपास रहने वाले असैन्य नागरिक भी इसमें मारे गए होंगे, लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से हटाने के लिए 2011 में शुरु हुए आंदोलन के बाद से मिस्र के उत्तरी सिनाई में आतंकवादी हमले बढ गए हैं।

The post मिस्र में आतंकवादी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 14 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
इंडोनेशिया: पर्यटक नौका में विस्फोट से एक की मौत,14 घायल https://vishwavarta.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae/64087 Thu, 15 Sep 2016 10:18:00 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=64087 इंडोनेशिया, इंडोनेशिया के बाली द्वीप से रवाना होने वाली एक पर्यटक नौका के इंजन में एक विस्फोट होने के कारण गुरुवार एक विदेशी महिला की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तीव्र गति वाली नौका में विस्फोट का कारण …

The post इंडोनेशिया: पर्यटक नौका में विस्फोट से एक की मौत,14 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
indonesianइंडोनेशिया, इंडोनेशिया के बाली द्वीप से रवाना होने वाली एक पर्यटक नौका के इंजन में एक विस्फोट होने के कारण गुरुवार एक विदेशी महिला की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तीव्र गति वाली नौका में विस्फोट का कारण क्या है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को जांच का आदेश दिया गया है।हालांकि इंडोनेशिया में समुद्री सुरक्षा का रिकॉर्ड खराब रहा है और पूर्व में वहां इस तरह की घटनाएं होती रही हैं जहां कोई अनियमितता निकल कर सामने नहीं आयी। अधिकारियों ने बताया कि जिस नौका में महिला की मौत हुयी वह विदेशियों को लेकर नजदीकी द्वीप की ओर जा रही थी। विदेशी महिला के बारे में अधिक जानकारी देने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के मुताबिक 14 घायल यात्रियों में पुर्तगाल, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के नागरिक शामिल हैं।

The post इंडोनेशिया: पर्यटक नौका में विस्फोट से एक की मौत,14 घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>