6 आतंकी ढेर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/6-आतंकी-ढेर National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 09 Jun 2017 17:42:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png 6 आतंकी ढेर Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/6-आतंकी-ढेर 32 32 LOC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम ,6 आतंकी ढ़ेर https://vishwavarta.com/loc-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a4%be/88918 Fri, 09 Jun 2017 17:42:23 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=88918 श्रीनगर । सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए आज छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इस बारे में विवरण देते हुए सेना के अधिकारी …

The post LOC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम ,6 आतंकी ढ़ेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
श्रीनगर । सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए आज छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

इस बारे में विवरण देते हुए सेना के अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से घाटी में चुपके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की आवाजाही को सैनिकों ने देखा।

इसके बाद उरी में कल से घुसपैठ-रोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान छह आतंकियों को मार गिराया गया। अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस दौरान छह आतंकवादी मार गिराए गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि सैनिकों ने 24 घंटे के भीतर नियंत्रण रेखा के समीप कई सेक्टरों में सीमा पार से घुसपैठियों को भारत में भेजने की पाकिस्तानी सेना की कई कोशिशों को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात आतंकी मारे गए।

The post LOC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम ,6 आतंकी ढ़ेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर छापेमारी, 6 आतंकी ढेर https://vishwavarta.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be/84648 Thu, 16 Feb 2017 20:15:59 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=84648 लाहौर। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी पुलिस ने पंजाब के मुल्तान शहर में एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की और तालीबान गुट के कम से कम 6 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।तालीबान गुट ने देश में सरकार के खिलाफ नया हिंसक अभियान छेड़ा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार से हुए …

The post पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर छापेमारी, 6 आतंकी ढेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लाहौर। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी पुलिस ने पंजाब के मुल्तान शहर में एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की और तालीबान गुट के कम से कम 6 आतंकियों को मार गिराया।

पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।तालीबान गुट ने देश में सरकार के खिलाफ नया हिंसक अभियान छेड़ा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार से हुए कई बम हमलों ने देश की सुरक्षा की पोल खोल दी है और 18 करोड़ की आबादी वाले परमाणु शक्ति संपन्न देश के समक्ष आतंकी खतरों को भी रेखांकित किया है।

पंजाब प्रांत के आतंकवाद विरोधी विभाग ने कहा कि उनके अधिकारियों ने बुधवार की देर रात मुल्तान शहर में जमात-उर-अहरार गुट के ठिकानों को घेर लिया और आतंकियों को समर्पण करने को कहा। लेकिन आतंकियों ने छापेमारी करने वाले दल पर बम फेंकना शुरू कर दिए।

आतंकवाद विरोधी विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि बल की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए, जबिक तीन या चार भागने में सफल रहे।आतिकियों के ठिकाने से दो स्वचालित रायफल, दो पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए हैं।

समाचार एजेंसी राॅयटर के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि प्रमुख प्रतिष्ठानों और क्षेत्र में सरकारी भवनों पर हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

The post पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर छापेमारी, 6 आतंकी ढेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>