6 से अधिक यात्री घायल Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/6-से-अधिक-यात्री-घायल National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 19 Oct 2024 03:53:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png 6 से अधिक यात्री घायल Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/6-से-अधिक-यात्री-घायल 32 32 विदिशा: इंदौर से टीकमगढ़ जा रही स्लीपर बस पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल https://vishwavarta.com/vidisha-sleeper-bus-going-from-indore-to-tikamgarh-overturned-more-than-6-passengers-injured/108946 Sat, 19 Oct 2024 03:51:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108946 विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासाैदा में शनिवार तड़के एक स्लीपर बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में छह लाेग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद सभी यात्रियाें काे दूसरी बस से रवाना किया गया। जानकारी अनुसार महाकाल ट्रेवल्स की …

The post विदिशा: इंदौर से टीकमगढ़ जा रही स्लीपर बस पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासाैदा में शनिवार तड़के एक स्लीपर बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में छह लाेग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद सभी यात्रियाें काे दूसरी बस से रवाना किया गया।

जानकारी अनुसार महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर नाइट बस रात्रि में इंदौर से चलकर त्योंदा होते हुए टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 से 3.30 के बीच गंजबासाैदा में त्योंदा शासकीय अस्पताल के पास अंधे मोड पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हो गए।

रात का समय हाेने के कारण सभी यात्री साे रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर त्योंदा थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों और पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में घायल यात्रियों को घटना स्थल 100 मीटर दूर स्थानीय त्योंदा के ही शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल यात्रियों का उपचार किया गया।

गनीमत रही कि हादसे में किसी काे ज्यादा हानि नहीं हुई है। उपचार के बाद यात्री दूसरी बस में बैठकर चले गए।also read: ‘कर्मयोगी सप्ताह’ का प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में करेंगे आगाज

The post विदिशा: इंदौर से टीकमगढ़ जा रही स्लीपर बस पलटी, 6 से अधिक यात्री घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>