6 terrorists failed Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/6-terrorists-failed National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 09 Jun 2017 17:42:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png 6 terrorists failed Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/6-terrorists-failed 32 32 LOC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम ,6 आतंकी ढ़ेर https://vishwavarta.com/loc-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a4%be/88918 Fri, 09 Jun 2017 17:42:23 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=88918 श्रीनगर । सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए आज छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इस बारे में विवरण देते हुए सेना के अधिकारी …

The post LOC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम ,6 आतंकी ढ़ेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
श्रीनगर । सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए आज छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

इस बारे में विवरण देते हुए सेना के अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से घाटी में चुपके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की आवाजाही को सैनिकों ने देखा।

इसके बाद उरी में कल से घुसपैठ-रोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान छह आतंकियों को मार गिराया गया। अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस दौरान छह आतंकवादी मार गिराए गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि सैनिकों ने 24 घंटे के भीतर नियंत्रण रेखा के समीप कई सेक्टरों में सीमा पार से घुसपैठियों को भारत में भेजने की पाकिस्तानी सेना की कई कोशिशों को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात आतंकी मारे गए।

The post LOC पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम ,6 आतंकी ढ़ेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>