Ajnat vehicle Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ajnat-vehicle National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 10 Dec 2024 15:36:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Ajnat vehicle Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ajnat-vehicle 32 32 बलिया: स्कूल से घर जा रही छात्रा की हादसे में मौत https://vishwavarta.com/ballia-girl-student-going-home-from-school-dies-in-accident/114778 Tue, 10 Dec 2024 15:35:38 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114778 “बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही पांच वर्षीय छात्रा प्रियांजल की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।” बलिया: बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर ढाले के …

The post बलिया: स्कूल से घर जा रही छात्रा की हादसे में मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही पांच वर्षीय छात्रा प्रियांजल की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।”

बलिया: बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर ढाले के पास हनुमान मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच वर्षीय छात्रा प्रियांजल पुत्री स्व. बृजेश गोंड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्रियांजल स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बैरिया के एसएचओ रामायण सिंह ने कहा कि इस हादसे में चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

The post बलिया: स्कूल से घर जा रही छात्रा की हादसे में मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>