Assam CM Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/assam-cm National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 09 Dec 2024 19:14:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Assam CM Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/assam-cm 32 32 कृषि मंत्री ने असम के राज्यपाल और सीएम को दिया महाकुंभ का न्योता https://vishwavarta.com/agriculture-minister-invites-assam-governor-and-cm-for-mahakumbh/114709 Mon, 09 Dec 2024 19:14:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114709 “उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ 2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोनों ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया। कृषि मंत्री ने असम में कृषि के नवाचारी अनुभव भी साझा किए।” लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार …

The post कृषि मंत्री ने असम के राज्यपाल और सीएम को दिया महाकुंभ का न्योता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ 2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोनों ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया। कृषि मंत्री ने असम में कृषि के नवाचारी अनुभव भी साझा किए।”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचकर असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और मुख्यमंत्री श्री हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की ओर से महाकुंभ-2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों ने खुशी-खुशी इस निमंत्रण को स्वीकार किया।

कृषि मंत्री ने इस यात्रा के दौरान असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा से भी मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचारी प्रयोगों के बारे में जानकारी दी। असम के कृषि मंत्री ने उत्तर प्रदेश के इन अनुभवों को अपनाने की इच्छा जताई। इस यात्रा में कृषि मंत्री के साथ प्रदेश के संसदीय कार्य और स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद थे।

The post कृषि मंत्री ने असम के राज्यपाल और सीएम को दिया महाकुंभ का न्योता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>