Bangladesh Refugee Issue Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/bangladesh-refugee-issue National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 15:53:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Bangladesh Refugee Issue Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/bangladesh-refugee-issue 32 32 हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में जुटी भारी भीड़, बांग्लादेश में हिंसा पर उठाए गए सवाल https://vishwavarta.com/huge-crowd-gathered-in-hindu-raksha-sankalp-yatra-questions-raised-on-violence-in-bangladesh/115536 Wed, 18 Dec 2024 15:53:46 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115536 “सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना था।” लखनऊ: बुधवार को लखनऊ के पीजीआई इलाके के तेलीबाग बाजार में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा हिंदू रक्षा संकल्प …

The post हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में जुटी भारी भीड़, बांग्लादेश में हिंसा पर उठाए गए सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना था।”

लखनऊ: बुधवार को लखनऊ के पीजीआई इलाके के तेलीबाग बाजार में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा वरदानी हनुमान मंदिर से शुरू होकर शनी मंदिर पर समाप्त हुई, जिसमें करीब 5000 लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमलों और हिंसा का विरोध किया गया।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की घटती संख्या पर चिंता जताई और बताया कि वर्ष 1947 में बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 22% थी, जो अब घटकर मात्र 7% रह गई है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के करीब 4,000 वीर सैनिकों ने बलिदान दिया था, लेकिन अब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं।

विधायक ने कहा कि 5 अगस्त से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले तेज हो गए हैं, और अब तक 2000 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, मंदिरों को तोड़ा और लूटा जा रहा है, और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने भारतीय सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की और यह भी कहा कि अवैध बांग्लादेशियों को भारत से बाहर किया जाए।

उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए, जहां लड़कियों को शिक्षा और रोजगार से वंचित किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण उसने सुप्रीम कोर्ट के शाहबानो फैसले को पलटा और ट्रिपल तालाक को मान्यता दी, जो मुस्लिम महिलाओं के शोषण का एक तरीका है।

यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, पार्टी कार्यकर्ता, आरडब्लूए के सदस्य और अन्य संगठनों के लोग शामिल हुए, जिन्होंने बांग्लादेश में हो रही हिंसा और भारत में अवैध बांग्लादेशियों के मुद्दे पर अपना विरोध जताया।

The post हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में जुटी भारी भीड़, बांग्लादेश में हिंसा पर उठाए गए सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>