#BJPMlaFiring Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/bjpmlafiring National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 03 Jan 2025 11:58:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #BJPMlaFiring Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/bjpmlafiring 32 32 मेरी औकात जान लो, 1 घंटे में IG-DIG हटवाए हैं,जानें किसने कहा? https://vishwavarta.com/know-my-status-ig-dig-has-been-removed-within-1-hour-know-who-said/117239 Fri, 03 Jan 2025 11:57:21 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117239 “लखीमपुर खीरी में BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग के बाद जांच करने पहुंचे CO सिटी रमेश तिवारी पर पूर्व सांसद जुगल किशोर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने IG-DIG हटवाने की धमकी दी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।” लखीमपुर खीरी। BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग की घटना के बाद मामले की जांच करने …

The post मेरी औकात जान लो, 1 घंटे में IG-DIG हटवाए हैं,जानें किसने कहा? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लखीमपुर खीरी में BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग के बाद जांच करने पहुंचे CO सिटी रमेश तिवारी पर पूर्व सांसद जुगल किशोर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने IG-DIG हटवाने की धमकी दी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।”

लखीमपुर खीरी। BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग की घटना के बाद मामले की जांच करने पहुंचे CO सिटी रमेश तिवारी पर पूर्व सांसद जुगल किशोर भड़क गए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कहा, “मेरी औकात जान लो, 1 घंटे में IG-DIG हटवाए हैं।”

पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीधा संपर्क होने की बात कहते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि “यहां रहने लायक आप, आपका इंस्पेक्टर और एसपी नहीं हैं।” उन्होंने लखीमपुर की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

कानून व्यवस्था पर सवाल
पूर्व सांसद के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियां भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग की घटना और इसके बाद की पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है।

The post मेरी औकात जान लो, 1 घंटे में IG-DIG हटवाए हैं,जानें किसने कहा? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>