Death of Kishore Kunal Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/death-of-kishore-kunal National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 29 Dec 2024 05:18:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Death of Kishore Kunal Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/death-of-kishore-kunal 32 32 आचार्य कुणाल किशोर का निधन,इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें https://vishwavarta.com/acharya-kunal-kishore-passes-away-read-to-know-in-detail-about-him/116617 Sun, 29 Dec 2024 05:17:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116617 “महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए थे और कई धार्मिक संस्थाओं के संस्थापक थे।” पटना: महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व …

The post आचार्य कुणाल किशोर का निधन,इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे महावीर मंदिर और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए थे और कई धार्मिक संस्थाओं के संस्थापक थे।”

पटना: महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्हें पटना के महावीर वत्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी।

आचार्य किशोर कुणाल का करियर सरकारी सेवा में बहुत ही सम्मानजनक रहा। वे गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे और पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर भी कार्य किया। 2000 में रिटायर होने के बाद, उन्होंने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया और बाद में बिहार राज्य धार्मिक बोर्ड के प्रशासन में भी अपनी भूमिका निभाई।

किशोर कुणाल महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव थे और उनके कार्यकाल में महावीर कैंसर संस्थान, महावीर आरोग्य संस्थान और महावीर नेत्रालय जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्थापना हुई। इसके अलावा, वे पटना स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के संस्थापक भी थे। उनके नेतृत्व में महावीर मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया गया।

The post आचार्य कुणाल किशोर का निधन,इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>