delhi Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/delhi National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 26 May 2025 14:29:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png delhi Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/delhi 32 32 CRPF जवान ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाई? https://vishwavarta.com/crpf-jawan-jasoosi-pakistan/120165 Mon, 26 May 2025 14:29:05 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120165 नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप-निरीक्षक मोतीराम जाट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह 2023 से संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारियाँ पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा …

The post CRPF जवान ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाई? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप-निरीक्षक मोतीराम जाट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह 2023 से संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारियाँ पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था।

NIA के अनुसार, मोतीराम जाट को सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने संपर्क किया और उसे गोपनीय जानकारी साझा करने के बदले में धनराशि प्रदान की गई। यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा में गंभीर सेंध का संकेत देता है।

विशेष अदालत ने मोतीराम को 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है। CRPF ने भी उसे 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एजेंसी अब उसके बैंक खातों, सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

NIA की जांच में यह भी सामने आया है कि मोतीराम ने विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त किया और संवेदनशील जानकारी साझा की। यह मामला देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

The post CRPF जवान ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाई? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
स्पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को किया ढेर…पढ़े विस्तार से ? https://vishwavarta.com/special-cell-killed-the-sharp-shooter-of-bishnoi-gang-read-in-detail/108281 Sun, 13 Oct 2024 13:19:20 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108281 दिल्ली के नरेला क्षेत्र में स्पेशल सेल ने एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ में बिश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को मार गिराया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब स्पेशल सेल ने इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। Read it Also :- भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, जानें मामला … मुठभेड़ का …

The post स्पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को किया ढेर…पढ़े विस्तार से ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दिल्ली के नरेला क्षेत्र में स्पेशल सेल ने एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ में बिश्नोई गैंग के एक शार्प शूटर को मार गिराया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब स्पेशल सेल ने इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।

Read it Also :- भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, जानें मामला …

मुठभेड़ का यह घटनाक्रम उस समय शुरू हुआ जब स्पेशल सेल की टीम ने नरेला में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया, शार्प शूटर ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई, जो इस ऑपरेशन की सफलता को दर्शाता है।

बिश्नोई गैंग के सदस्यों पर कई गंभीर अपराधों का आरोप है, जिनमें हत्या, लूट, और अपहरण शामिल हैं। इस गैंग के शार्प शूटरों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।

स्थानीय निवासियों ने मुठभेड़ की खबर पर राहत व्यक्त की है, क्योंकि इससे इलाके में अपराध को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है।

इस मुठभेड़ ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली पुलिस विशेष रूप से स्पेशल सेल गंभीर अपराधियों के खिलाफ सक्रिय है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

The post स्पेशल सेल ने बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को किया ढेर…पढ़े विस्तार से ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हालात इमरजेंसी जैसे, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट पर सवाल https://vishwavarta.com/supreme-court-strict-on-delhis-poor-air-quality/107040 Fri, 27 Sep 2024 10:46:09 +0000 https://vishwavarta.com/?p=107040 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे “इमरजेंसी जैसे हालात” करार दिया है। अदालत ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि कमीशन मूकदर्शक बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट …

The post दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हालात इमरजेंसी जैसे, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट पर सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे “इमरजेंसी जैसे हालात” करार दिया है। अदालत ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि कमीशन मूकदर्शक बना हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि सरकार की ओर से किए गए प्रयास नाकाफी हैं और लोगों को स्वच्छ हवा का अधिकार मिलना चाहिए। कोर्ट ने आयोग से जवाब मांगते हुए कहा कि ऐसे हालात में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: कानपुर टेस्ट: बांग्लादेशी फैन से मारपीट, झंडा लहराने पर पब्लिक ने किया हमला

दिल्ली में इस वक्त प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है, और लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, अगर प्रदूषण के स्रोतों पर लगाम नहीं लगाई गई।

कोर्ट ने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। इस बीच, सरकार और संबंधित एजेंसियों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है।

The post दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हालात इमरजेंसी जैसे, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट पर सवाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट https://vishwavarta.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%9c/56907 Sat, 06 Aug 2016 13:30:19 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=56907 नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शराब व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वो माल्या की भारत वापसी के लिए दबाव बनाए। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने माल्या को 4 नवंबर को अदालत में पेश होने का फरमान …

The post विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
download (1)नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शराब व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वो माल्या की भारत वापसी के लिए दबाव बनाए।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने माल्या को 4 नवंबर को अदालत में पेश होने का फरमान भी सुनाया है। अदालत ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि वो लंदन में रह रहे माल्या को वारंट भेजे। अदालत ने कहा कि बार-बार फरमान सुनाए जाने के बावजूद माल्या कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। उनकी पेशी के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है.

वकील बोला- लौटने की हालत में नहीं माल्या-

वहीं माल्या के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल देश लौटने की हालत में नहीं हैं। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 7.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस के मामले में माल्या के खिलाफ 4 केस दर्ज करवा चुका है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट माल्या को पहले ही भगोड़ा घोषि‍त कर चुका है।

The post विजय माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर नर्सों की हड़ताल स्थगित https://vishwavarta.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5/56353 Tue, 02 Aug 2016 13:23:14 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=56353 लखनऊ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से हुई वार्ता के बाद मिले आश्वासन के बाद 02 अगस्त को उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित नर्सों की हड़ताल स्थगित हो गयी है। मंगलवार को सभी नर्सें काम पर हैं। उत्तर प्रदेश नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले आश्वासन …

The post स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर नर्सों की हड़ताल स्थगित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
imagesलखनऊ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से हुई वार्ता के बाद मिले आश्वासन के बाद 02 अगस्त को उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित नर्सों की हड़ताल स्थगित हो गयी है। मंगलवार को सभी नर्सें काम पर हैं।

उत्तर प्रदेश नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले आश्वासन के बाद नर्सेज संघ ने एक महीने के लिए हड़ताल स्थगित की है। अगर एक महीने के भीतर हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो प्रदेशभर की नर्स हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी। सातवें वेतनमान सहित अन्य मांग पूरी न होने से देश भर की नर्सें आक्रोशित है। देश भर की नर्सो ने कुछ दिन पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करके चेतावनी दी थी कि सातवें वेतन आयोग व अन्य मांगों के अगर पूरा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर सभी सरकारी अस्पतालों की नर्से हड़ताल कर देगी। इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की नर्संे अडिग है। इससे पहले एक अगस्त को ऑल इंडिया गर्वमेंट नर्सेज फेडरेशन के साथ देश के सभी राज्यों के फ्रंट के पदाधिकारी के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से वार्ता हुई।

प्रदेश नर्सेज फ्रंट के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार लगातार नर्सो की उपेक्षा कर रही है और उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। ऐसे में नर्सो की हड़ताल की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है।

The post स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर नर्सों की हड़ताल स्थगित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
वसंतकुंज सड़क हादसे पर केजरीवाल सरकार और पुलिस में तकरार https://vishwavarta.com/%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87/56191 Mon, 01 Aug 2016 14:53:26 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=56191 नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज में सड़क के गड्ढे में गिरने से हुई एक शख्स की मौत के लिए परिजनों द्वारा सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बाद केजरीवाल सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतेंद्र जैन ने सोमवार को सड़क के गड्ढे …

The post वसंतकुंज सड़क हादसे पर केजरीवाल सरकार और पुलिस में तकरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
images (1)नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज में सड़क के गड्ढे में गिरने से हुई एक शख्स की मौत के लिए परिजनों द्वारा सरकार को जिम्मेदार ठहराने के बाद केजरीवाल सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतेंद्र जैन ने सोमवार को सड़क के गड्ढे ठीक न करने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने लोगों से पैसे मांगने का धंधा बना लिया है। पुलिस सड़कों के गड्ढों की मरम्मत करने में रुकावट डालती है। ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली पुलिस उनकी गाड़ियां जब्त कर रही है और काम नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने आप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि छोटे-छोटे मेंटेनेंस के लिए पीडब्ल्यूडी को किसी परमिशन की जरूरत नहीं होती है। दरअसल दिल्ली में 30 हजार सड़कों में 1260 किमी सड़क पीडब्ल्यूडी के पास है। बाकी डीडीए और एमसीडी के अधीन आती हैं। फिलहाल सड़को के गड्ढे बाइक चालकों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गए हैं । वहीं इस मसले पर आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि ‘उस शख्स की मौत गड्ढे में फंसने से नहीं हुई बल्कि ट्रक के ऊपर चढ़ जाने से हुई है।

The post वसंतकुंज सड़क हादसे पर केजरीवाल सरकार और पुलिस में तकरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कांवड़ियों पर पथराव, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश https://vishwavarta.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a5%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/56145 Mon, 01 Aug 2016 11:42:59 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=56145 बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार देर रात कांवड़ियों के ऊपर पथराव के बाद बवाल हो गया। कांवड़ियों का आरोप है कि पेट्रोल फेंककर उन्हें जलाने की भी कोशिश की गई। पथराव और फायरिंग के बाद कांवड़ियों के साथ सैकड़ों गांव वाले रात से ही धरना दे रहे हैं। वे बवालियों की गिरफ्तारी की …

The post कांवड़ियों पर पथराव, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
unnamed (5)बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार देर रात कांवड़ियों के ऊपर पथराव के बाद बवाल हो गया। कांवड़ियों का आरोप है कि पेट्रोल फेंककर उन्हें जलाने की भी कोशिश की गई। पथराव और फायरिंग के बाद कांवड़ियों के साथ सैकड़ों गांव वाले रात से ही धरना दे रहे हैं। वे बवालियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात है।

बागपत में काठा गांव के युवा शिव मंदिर कांवड़ संघ के बैनर तले विशाल कांवड़ लेकर पिछले तीन साल से हरिद्वार जाते हैं। रविवार रात को जब कांवड़िए भजन गाते हुए गांव पहुंचे तो वहां हाईवे पर किनारे ईंट ढोने वाला ट्रक खड़ा था। कांवड़ियों का आरोप है कि ट्रक के पास संप्रदाय विशेष के कई दर्जन युवक खड़े थे। कांवड़ को निकालने में जगह की कमी दिखाई दी तो उन्होंने युवकों से हटने का अनुरोध किया। इसी बीच कांवड़ियों व इन युवकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच युवाओं ने अपने घरों की छतों पर चढ़कर कांवड़ियों पर पथराव कर दिया। इसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। कांवड़ियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

कांवड़ियों का कहना है कि उनके ऊपर पेट्रोल का कनस्तर भी फेंका गया। उनके अनुसार हमला करने वाले करीब ढाई सौ लोग थे। बवाल देख गांव के लोग भी घरों से निकल आए और हंगामा शुरू कर दिये। वहां खड़ी एक कार को आग लगा दी गई। ट्रक व दो बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। लोगों का आरोप है कि तोड़फोड़ व आगजनी की घटना भी बवालियों द्वारा ही की गई, जिससे उनको सहानुभूति मिल जाए।
इस बवाल में कई कांवड़िये घायल हो गये। राधा का किरदार निभाकर नृत्य कर रहा युवक गंभीर है। इसके अलावा जयराम के सिर में गहरी चोट आई है। वीरेंद्र का पैर टूट गया। कांवड़ का स्पीकर व माइक टूट गया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं कर सकी। कांवड़ियों ने हाईवे जाम कर दिया। कुछ देर बाद जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी व एसपी पूनम भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और कार में लगी आग बुझाई। डीएम व एसपी को भी लोगों का आक्रोश ङोलना पड़ा। हाईवे पर बवाल व जाम की सूचना मिलने पर दिल्ली व बड़ौत की ओर से आने-जाने वाले वाहन जहां थे, वहीं खड़े हो गए। जो वाहन काठा गांव के नजदीक पहुंच गए थे वे वहां से वापस लौट गए।

हाईवे पर खडे ट्रकों ने करा दिया बवाल
बिना पार्किग के अवैध रूप से खडे इन ट्रकों पर प्रशासन के भी कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके बाद काठा में फिजा बिगडने तक की नौबत आ गयी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन संख्या में पांच-छह ही थे। पुरामहादेव में ड्यूटी की वजह से पर्याप्त संख्या में तुरंत एक्शन नहीं लिया जा सका। उधर, गुस्साई भीड़ हंगामा और तोड़फोड़ करती रही। पुलिस असहाय होकर किनारे खड़ी रही। काफी देर बाद मौके पर सैकड़ों पुलिसकर्मी पहुंचे।

तनाव की स्थिति
काठा गांव में पथराव के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हर तरफ संप्रदाय विशेष के लोगों की इस हरकत की आलोचना हो रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर धरना जारी रहा।

पहली बार बिगड़ा माहौल
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि काठा गांव में हाईवे किनारे ही संप्रदाय विशेष के कई घर हैं। यहां कभी माहौल नहीं बिगड़ा। पता नहीं पहली बार ऐसा क्यों हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि बाहर के लोगों ने आकर बवाल किया।

संवेदनशील क्षेत्र के बाद भी नहीं रहा पर्याप्त इंतजाम
बागपत – काठा गांव को भी उन संवेदनशील गांवों में शामिल किया गया था, जिसकी लिस्ट प्रशासन ने तैयार की थी। काठा गांव में कांवड़ यात्रा के रास्ते में शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर तथा ईदगाह व मस्जिद स्थित होने को आधार मानते हुए संवेदनशील माना था। पुलिस प्रशासन को यह भी मालूम रहा होगा कि यहां के लोग हर साल विशाल कांवड़ लेकर जाते हैं। रविवार रात जो बवाल हुआ इससे यही लगता है कि प्रशासन व पुलिस ने महज गांवों के नाम लिखे थे उस मुताबिक किसी अनहोनी से बचने के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी। अगर ऐसा होता तो काठा गांव में यह बवाल इतना बड़ा रूप अख्तियार नहीं करता। जब झगड़ा होने की सूचना मिली तब भी पुलिस वहां समय से नहीं पहुंच सकी।

The post कांवड़ियों पर पथराव, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>