Dengue Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/dengue National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 25 Oct 2024 17:45:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Dengue Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/dengue 32 32 चरक अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, मरीज की मौत से भड़का गुस्सा https://vishwavarta.com/ruckus-among-attendants-in-charak-hospital-anger-over-patients-death/109652 Fri, 25 Oct 2024 17:45:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109652 लखनऊ चरक अस्पताल में तीमारदारों ने हंगामा किया जब उन्हें पता चला कि उनके रिश्तेदार, विशाल पांडेय, जो डेंगू का इलाज करा रहे थे, की मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया, जिससे उन्हें बिना जानकारी के ही पांच दिन तक इंतजार करना पड़ा। …

The post चरक अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, मरीज की मौत से भड़का गुस्सा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ चरक अस्पताल में तीमारदारों ने हंगामा किया जब उन्हें पता चला कि उनके रिश्तेदार, विशाल पांडेय, जो डेंगू का इलाज करा रहे थे, की मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया, जिससे उन्हें बिना जानकारी के ही पांच दिन तक इंतजार करना पड़ा।

Read it Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

जब परिजन जबरन वार्ड में घुसे, तब उन्हें विशाल का शव मिला, जिससे शव से दुर्गंध आ रही थी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर उनसे 5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन उचित इलाज नहीं किया गया।

इस घटना से अस्पताल के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं और परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल उठाता है, खासकर ऐसे समय में जब अस्पतालों में मरीजों की देखभाल को लेकर सतर्कता जरूरी है।

The post चरक अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, मरीज की मौत से भड़का गुस्सा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डेंगू ने ले ली महिला आरक्षी की जान, विस्तार से पढ़े… https://vishwavarta.com/dengue-took-the-life-of-a-female-constable-read-in-detail/108115 Fri, 11 Oct 2024 13:02:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108115 लखनऊ । मलिहाबाद कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी पूजा सक्सेना का डेंगू के कारण निधन हो गया। वह बीती 18 सितंबर से मातृत्व अवकाश पर थीं। बीती रात उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। पूजा सक्सेना ने हाल ही में डेंगू के लक्षणों के चलते इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। …

The post डेंगू ने ले ली महिला आरक्षी की जान, विस्तार से पढ़े… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ मलिहाबाद कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी पूजा सक्सेना का डेंगू के कारण निधन हो गया। वह बीती 18 सितंबर से मातृत्व अवकाश पर थीं। बीती रात उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

पूजा सक्सेना ने हाल ही में डेंगू के लक्षणों के चलते इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, और चिकित्सा कर्मियों ने उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

उनके निधन की सूचना मिलते ही कोतवाली में शोक की लहर दौड़ गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने पूजा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू थे, और उनकी कमी को महसूस किया जा रहा था।

यह भी पढ़े : 50 हजार का इनामी प्रदीप गिरफ्तार, जानें मामला

पूजा सक्सेना के परिजनों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके परिवार और साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि पूजा एक समर्पित और मेहनती पुलिसकर्मी थीं, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन हमेशा प्राथमिकता दी।

इस दुखद घटना ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे पुलिस विभाग को प्रभावित किया है। पूजा सक्सेना का योगदान और उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। उनके निधन से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। स्थानीय पुलिस विभाग ने उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया है और भविष्य में उनके परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है।

The post डेंगू ने ले ली महिला आरक्षी की जान, विस्तार से पढ़े… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: डेंगू और मलेरिया का कहर जारी https://vishwavarta.com/lucknow-dengue-and-malaria-continue-to-wreak-havoc/108087 Fri, 11 Oct 2024 07:07:34 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108087 लखनऊ में डेंगू और मलेरिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में शहर में डेंगू के 63 और मलेरिया के चार नए मरीज पाए गए हैं। इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के 970 और मलेरिया के 440 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। प्रमुख इलाकों में जैसे चौक, …

The post लखनऊ: डेंगू और मलेरिया का कहर जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ में डेंगू और मलेरिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में शहर में डेंगू के 63 और मलेरिया के चार नए मरीज पाए गए हैं। इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के 970 और मलेरिया के 440 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

प्रमुख इलाकों में जैसे चौक, अलीगंज, आलमबाग, इंदिरानगर और बाजार खाला में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा हजरतगंज, ऐशबाग, कैसरबाग, चिनहट और बीकेटी जैसे क्षेत्रों में भी नए मरीज मिले हैं। सरोजिनी नगर और गोसाईगंज में भी डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आए हैं।

मच्छर जनित स्थितियों की पहचान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 12 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में चेतना और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लोगों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए और मच्छर के काटने से बचने के उपाय अपनाने चाहिए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए नियमित निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस बीच, नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी लक्षण की पहचान पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

The post लखनऊ: डेंगू और मलेरिया का कहर जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डेंगू के 59 मरीज मिलने से हडपंप, अन्य संक्रामक बीमारियाँ भी हावी https://vishwavarta.com/shock-after-finding-59-dengue-patients-other-infectious-diseases-also-dominate/106993 Thu, 26 Sep 2024 13:58:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106993 बलिया। जिले में डेंगू समेत कई अन्य संक्रामक बीमारियों का प्रसार होने लगा है। सबसे अधिक डेंगू के 59 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी विजयपति द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष अब तक जनपद में स्क्रब टाइफस के …

The post डेंगू के 59 मरीज मिलने से हडपंप, अन्य संक्रामक बीमारियाँ भी हावी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बलिया। जिले में डेंगू समेत कई अन्य संक्रामक बीमारियों का प्रसार होने लगा है। सबसे अधिक डेंगू के 59 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी विजयपति द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष अब तक जनपद में स्क्रब टाइफस के चार मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं। जिसमें से तीन मरीज हनुमानगंज ब्लाक के कुम्हैला के हैं। जबकि एक मरीज बॉसडीह ब्लाक के मिश्रौलिया का है। उन्होंने जेई के भी चार मरीज मिले हैं। जेई के ये मरीज बलिया शहर के जगदीशपुर, सीयर ब्लाक के सरयां, मनियर ब्लाक के उत्तर टोला नवका बाबा बस स्टैण्ड के पास तथा मुलायम हनुमानगंज ब्लाक के गड़वार रोड के हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए ये निर्देश, जानें क्या कहा…

वहीं, हनुमानगंज, रसड़ा, चिलकहर, सीयर, बांसडीह, बैरिया व सोहांव में लैप्टोस्पारोसिस नमाज बीमारी के बारह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि डेंगू के मरीज बलिया शहर, हनुमानगंज, बैरया तथा दुबहड़ के हैं। स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों से लड़ने के लिए मुस्तैदी से जुटा है।

The post डेंगू के 59 मरीज मिलने से हडपंप, अन्य संक्रामक बीमारियाँ भी हावी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ में डेंगू के बाद चिकनगुनिया का कहर, ऐसे करे रोकथाम …. https://vishwavarta.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%a8/61036 Mon, 29 Aug 2016 08:38:12 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=61036 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू मलेरिया के बाद अब चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है। लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों की इमर्जेन्सी और अन्य वार्डों में इन दिनों डेंगू और मलेरिया के मरीजों की भरमार है। वहीं इन बीमारियों का प्रकोप कम नहीं इसी बीच चिकनगुनिया के मरीज अस्पतालों में आने लगे …

The post लखनऊ में डेंगू के बाद चिकनगुनिया का कहर, ऐसे करे रोकथाम …. appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
downloadलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू मलेरिया के बाद अब चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है। लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों की इमर्जेन्सी और अन्य वार्डों में इन दिनों डेंगू और मलेरिया के मरीजों की भरमार है। वहीं इन बीमारियों का प्रकोप कम नहीं इसी बीच चिकनगुनिया के मरीज अस्पतालों में आने लगे हैं। प्रदेश में चिकनगुनिया ने दस्तक दे दिया है। मेरठ में दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा नोएडा ल ग्रेटर नोएडा में इसके लक्षणों वाले संदिग्ध मरीज मिले है। हालाकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नही की है। प्रदेश में सरकारी आकडों के मुताबिक अभी तक 250 डेगू मरीजों की पुष्टि हुई है यह अलग बात है निजी अस्पतालों में डेगू के मरीज लगातार बढते जा रहे है। आकडों के मुताबिक अब तक लखनऊ में डेंगू से 18 लोगों की जान जा चुकी हैं जबकि स्वास्थ्य महकमा मात्र दो मरीजों की मौत की पुष्टि कर रहा है।

क्या हैं चिकनगुनिया –

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग के डा. अविनाश ने बताया कि यह बीमारी भी उसी मच्छर के काटने से होती है, जो जीका और डेंगू के लिए जिम्मेदार है। चिकनगुनिया फैलाने वाला यह मच्छर जब किसी संक्रमित व्यक्ति या बंदर को काटता है तो उसकी लार में यह वायरस पहुंच जाता हैं। फिर यह संग्राहक मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वह व्यक्ति भी इस रोग का शिकार बन जाता हैं। एक बार इस रोग से पीड़ित होने पर अगले 7 से 10 दिन तक व्यक्ति सक्रामक अर्थात रोग फैलाने की क्षमता रखता हैं।

चिकनगुनिया के लक्षण-

चिकनगुनिया के लक्षण ठण्ड लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्दजोड़ो में तेज दर्दजोड़ों में सूजन और विकृतिजी मचलना, भूख कम लगना कमजोरी आना शरीर पर चकत्ते निकलना चिकनगुनिया का इलाज इस बीमारी के लिए कोई भी औषधी, टीका या इलाज नहीं है।

चिकनगुनिया का कैसे और क्या करे इलाज –

चिकनगुनिया के विषाणु शरीर के अंदर नष्ट करने के लिए कोई विशेष दवा या वैक्सीन अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। इस बीमारी में डॉक्टर जोड़ो एवं अन्य दर्द के लिए दर्दनाशक दवा देते हैं। चिकनगुनिया का मच्छर पूरा दिन सक्रिय रहता है। चिकनगुनिया में रोगी को ज्यादा आराम की जरूरत होती है और पर्याप्त मात्रा में आहार और पेय पदार्थ लेना चाहिए। पेय पदार्थ को ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में शामिल करें। मच्छरों द्वारा काटे जाने से बचें, क्योंकि मच्छर आपको काटने के बाद आपके शरीर का इंफेक्शन दूसरे व्यक्ति के शरीर में संक्रमित कर सकता है। बुखार और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप पैरासिटामॉल ले सकते हैं।

The post लखनऊ में डेंगू के बाद चिकनगुनिया का कहर, ऐसे करे रोकथाम …. appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ में दो दिन के भीतर 40 नये मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि https://vishwavarta.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%b0-40-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a5%87/60043 Tue, 23 Aug 2016 07:42:53 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=60043 लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनोंदिन डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन के भीतर शहर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती 40 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं इस सीजन में डेंगू से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। यहाँ चल रहा है इलाज –  …

The post लखनऊ में दो दिन के भीतर 40 नये मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
downloadलखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनोंदिन डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन के भीतर शहर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती 40 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं इस सीजन में डेंगू से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

यहाँ चल रहा है इलाज – 

शहर के सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड मरीजों से फुल हैं। 50 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। डेंगू के मरीजों में सिविल अस्पताल में 22 मरीज, बलरामपुर में तीन, एसजीपीजीआई में 6, लोहिया में 2 और केजीएमयू में 6 मरीज भर्ती हुए हैं। निजी अस्पतालों में भी कुछ मरीज डेंगू का इलाज करवा रहे हैं। वहीं डेंगू का डर दिखाकर कई प्राईवेट चिकित्सा संस्थान मरीजों का खून चूस रहे हैं। वही लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने डेंगू के प्रकोप को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने और फागिंग करने के निर्देश दिये है। वहीं जिलाधिकारी ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने बच्चों को पूरी आस्तीन का कमीज पहनकर आने के लिए कहें।

क्या कहते है चिकित्सक –

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के माईक्रोबाइलोजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अमिता जैन ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों से डेंगू की जांच के लिए आने वाले सैंपल में प्रतिदिन चार मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है।

बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. बी.के.एस. चैहान का कहना है कि मरीज निजी अस्पतालों के चंगुल में फंस रहे है। उन्होंने कहा कि बीमारी की हालत में मरीज को सरकारी अस्पताल ही जाना चाहिए।

डेंगू का डर दिखाकर वसूल रहे बड़ी रकम –

निजी अस्पताल संचालक मरीजों को प्लेटलेट्स कम होने और डेंगू का डर दिखाकर पैसा बना रहे है। निजी अस्पताल संचालकों के इस खेल में कुछ पैथालॉजी वाले भी शामिल हैं, जो उनका साथ देकर लाभ उठा रहे हैं।

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया निवासी रितेश (15) को कई दिनों से बुखार था। बीते शनिवार को परिजनों ने चिकित्सक को दिखाया, तो उसने कुछ जांच कराने के लिए कहा। परिजनों ने कपूरथला में नगर निगम कार्यालय के सामने एक पैथालॉजी में मरीज के खून की जांच करवाई। उसमें मरीज की प्लेटलेट्स काउंट 38 हजार निकली। प्लेटलेट्स काउंट देखकर वहां पर मौजूद महिला कर्मचारी ने मरीज की मां को इतना डरा दिया की वह तुरन्त ही बेटे को अस्पताल में भर्ती करने के लिए परिवार वालों से कहने लगी। यह सुनकर वहां की कर्मचारी ने एक अस्पताल का पता भी बता दिया। आखिरकार मरीज को लेकर परिजन इन्दिरा नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इलाज के साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों से मरीज के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई तो वह भी लगातार मरीज की हालत गंभीर बताते रहे।

रितेश के परिजनों का कहना है कि एलाइजा जांच के बाद मरीज के खून में डेंगू की पुष्टि नहीं हुयी। उसके बाद भी यहां के चिकित्सक खतरनाक वायरल बुखार बता कर रोज नई-नई जांच करवाते रहे। बुखार के मरीज का एक्सरे और अल्ट्रासाउण्ड तक कराया गया लेकिन बीमारी के बारे में चिकित्सक नहीं बता पाये। परिजनों के बार-बार पूछने पर चिकित्सक केवल 10 से 15 दिन तक मरीज को भर्ती रखने की बात कहते रहे। ऐसा करने पर ही मरीज को लाभ होने की बात कही जा रही थी। जब मरीज को इलाज का कोई लाभ नहीं मिला, तो परिजनों ने जबरन मरीज को डिस्चार्ज करा लिया।

 

The post लखनऊ में दो दिन के भीतर 40 नये मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डेंगू को लेकर लखनऊ के अस्पतालों में अलर्ट, बेड आरक्षित https://vishwavarta.com/%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa/56345 Tue, 02 Aug 2016 13:16:45 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=56345 लखनऊ । बारिश के मौसम में राजधानी में डेंगू की दस्तक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। शहर के गोमतीनगर स्थित लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, सिविल,बलरामपुर,भाऊराव देवरस व लोकबंधु अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिये गये हैं। अस्पतालों में साफ-सफाई के निर्देश …

The post डेंगू को लेकर लखनऊ के अस्पतालों में अलर्ट, बेड आरक्षित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
unnamed (4)लखनऊ । बारिश के मौसम में राजधानी में डेंगू की दस्तक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजधानी लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। शहर के गोमतीनगर स्थित लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, सिविल,बलरामपुर,भाऊराव देवरस व लोकबंधु अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिये गये हैं। अस्पतालों में साफ-सफाई के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी वार्ड व मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये हैं।

केजीएमयू के माइक्रोबायलाजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अमिता जैन ने बताया कि एडिस एजीप्टि मच्छर कन्टेनर्स में पैदा होते हैं। यह एक छोटा काले रंग का मच्छर होता है जिस पर सफेद पट्टियां होती हैं और यह लगभग 5 मिमी आकार का होता है। यह दिन में काटता है और यह कई बार काटने के साथ घरेलू और घर के आसपास के स्थानों में मनुष्यों के ऊपर अपने भोजन के लिए निर्भर होते हैं।

The post डेंगू को लेकर लखनऊ के अस्पतालों में अलर्ट, बेड आरक्षित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>