Dr. Vivek Tangdi's Katha Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/dr-vivek-tangdis-katha National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 06 Dec 2024 13:32:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Dr. Vivek Tangdi's Katha Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/dr-vivek-tangdis-katha 32 32 लखनऊ: वानरेश्वर कार्यक्रम की शुरू,ऐसे हुई शुरुआत https://vishwavarta.com/lucknow-vanareshwar-program-started-this-is-how-it-started/114443 Fri, 06 Dec 2024 13:32:54 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114443 “लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में त्रिदिवसीय वानरेश्वर कार्यक्रम का भक्तिमय एवं संगीतमय शुभारंभ हुआ। डॉ. विवेक तांगड़ी ने राम और हनुमान जी के जीवन के रोचक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।” लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में त्रिदिवसीय वानरेश्वर …

The post लखनऊ: वानरेश्वर कार्यक्रम की शुरू,ऐसे हुई शुरुआत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में त्रिदिवसीय वानरेश्वर कार्यक्रम का भक्तिमय एवं संगीतमय शुभारंभ हुआ। डॉ. विवेक तांगड़ी ने राम और हनुमान जी के जीवन के रोचक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।”

लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में त्रिदिवसीय वानरेश्वर कार्यक्रम का भक्तिमय एवं संगीतमय शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम प्रमुख सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी (लेटे हनुमान जी मंदिर पक्का पुल, लखनऊ) द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नैमिष धाम हनुमान गढ़ी के महंत बजरंग दास, चिन्मय मिशन लखनऊ के चैतन्य कौशिक , पूर्व आई पी एस आरकेएस राठौर, पूर्व आई आर एस एस के मिश्र, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह भदोरिया और कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

पहले दिन की कथा में डॉ. विवेक तांगड़ी ने प्रभु श्री राम और प्रभु श्री हनुमान जी के जन्म से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे माता अंजना ने महान तपस्या के बाद हनुमान जी को पुत्र रूप में प्राप्त किया। इसके अलावा, हनुमान और बाली के युद्ध के बारे में भी उन्होंने रोचक जानकारी दी। डॉ. तांगड़ी की कथा और संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित भक्तों में एक अलौकिक भक्तिमय आनंद का संचार किया।

इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का संगीत निर्देशन सुप्रसिद्ध भजन गायक शशांक सागर और उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़, मनीष शर्मा, रजत सक्सेना, अमित शर्मा (सिद्धू), कृष्णा दुबे जैसे लोगों का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में पूरा सभागार भक्तों से भर गया और कई भक्तों ने बाहर बैठकर भी कथा का आनंद लिया।

The post लखनऊ: वानरेश्वर कार्यक्रम की शुरू,ऐसे हुई शुरुआत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>