Education Union UP Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/education-union-up National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 17 May 2025 11:49:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Education Union UP Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/education-union-up 32 32 बलवंत सिंह बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, बहराइच में हुआ चुनाव संपन्न https://vishwavarta.com/balwant-singh-shikshak-sangh/119794 Sat, 17 May 2025 10:32:48 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119794 बहराइच। बलवंत सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के नए जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। यह चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ और इसमें जिले भर से शिक्षकों ने सहभागिता की। चुनाव प्रक्रिया पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राधेश्याम कनौजिया और प्रयागपुर …

The post बलवंत सिंह बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, बहराइच में हुआ चुनाव संपन्न appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहराइच। बलवंत सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के नए जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। यह चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ और इसमें जिले भर से शिक्षकों ने सहभागिता की।

चुनाव प्रक्रिया पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राधेश्याम कनौजिया और प्रयागपुर अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेश्वरगंज अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, मंडलीय उपाध्यक्ष अनीश, जिला महामंत्री यदुवेंद्र यादव, फखरपुर के महामंत्री सुभाष वर्मा व अध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चुनाव के परिणाम अनुसार बलवंत सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पंकज कुमार मंत्री, सुनील प्रकाश चौधरी कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, विजेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष, आरक्षित राजपाल सिंह संयुक्त मंत्री बनाए गए। इसके अलावा राकेश यादव व सूर्य प्रताप पाल को संयुक्त मंत्री और विवेक जैन को ऑडिटर नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर शिक्षकों ने खुशी जताई और संगठन से शिक्षा व्यवस्था के सुधार की उम्मीद जताई। जिला शिक्षक समाज ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई कि यह टीम शिक्षा के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित करेगी।

The post बलवंत सिंह बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, बहराइच में हुआ चुनाव संपन्न appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>