finance minister Lok Sabha speech Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/finance-minister-lok-sabha-speech National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 17:50:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png finance minister Lok Sabha speech Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/finance-minister-lok-sabha-speech 32 32 नीरव मोदी की 1,052 करोड़ और मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्ति जब्त https://vishwavarta.com/nirav-modis-assets-worth-rs-1052-crore-and-mehul-choksis-assets-worth-rs-2565-crore-seized/115521 Wed, 18 Dec 2024 17:50:48 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115521 “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि विजय माल्या की 14,131 करोड़, नीरव मोदी की 1,052 करोड़, और मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्ति जब्त कर बैंकों को लौटाई या नीलाम की जाएगी।” नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जानकारी दी है कि भगोड़े कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी, …

The post नीरव मोदी की 1,052 करोड़ और मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्ति जब्त appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि विजय माल्या की 14,131 करोड़, नीरव मोदी की 1,052 करोड़, और मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्ति जब्त कर बैंकों को लौटाई या नीलाम की जाएगी।”

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जानकारी दी है कि भगोड़े कारोबारियों विजय माल्या, नीरव मोदी, और मेहुल चोकसी की जब्त संपत्ति से बैंकों को बड़ी राहत मिली है।

विजय माल्या, जो बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भगोड़ा घोषित है, की 14,131 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर सार्वजनिक बैंकों को लौटाई गई है।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की 1,052 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर सार्वजनिक और निजी बैंकों को लौटाई गई है।

हीरा कारोबारी और नीरव मोदी के साथी मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई है। अब इसे नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे बैंकों को और राहत मिलेगी।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत आर्थिक अपराधियों की संपत्तियां कुर्क कर बैंकों और जनता के हित में इस्तेमाल की जा रही हैं।

The post नीरव मोदी की 1,052 करोड़ और मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्ति जब्त appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>