Flag hoisting Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/flag-hoisting National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 07 Aug 2016 14:16:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Flag hoisting Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/flag-hoisting 32 32 हरियाणा सरकार लड़कियों को देगी सम्मान, स्कूलों में कराएगी झंडावंदन https://vishwavarta.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/57163 Sun, 07 Aug 2016 14:16:27 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=57163 चंडीगढ़। बालिका भ्रूण हत्या के दिए दुनियाभर में कुख्यात हरियाणा प्रदेश में अब मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एक अनोखा जागरुकता अभियान छेड़ा है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने अब 15 अगस्त को पूरे हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में झंडावंदन स्कूली छात्राओं से करवाने का निर्णय …

The post हरियाणा सरकार लड़कियों को देगी सम्मान, स्कूलों में कराएगी झंडावंदन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
unnamed (1)चंडीगढ़। बालिका भ्रूण हत्या के दिए दुनियाभर में कुख्यात हरियाणा प्रदेश में अब मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एक अनोखा जागरुकता अभियान छेड़ा है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने अब 15 अगस्त को पूरे हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में झंडावंदन स्कूली छात्राओं से करवाने का निर्णय लिया है।

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गये हैं अब प्रदेश ने लिंगानुपात का 903 का आंकडा  पार कर लिया है। प्रदेश के आठ अन्य जिले नामत: गुडग़ांव, जींद, फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा,पंचकुला तथा पलवल इस अभियान में शामिल किये गये हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की संगठन स्तर पर आयोजित उत्तर क्षेत्र की एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि लड़कियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त के अवसर पर उस गांव की पढ़ी लिखी लड़कियों से ध्वजारोहण करवाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को हरियाणा की धरती से बेटी बचाओ बेटी पढाओं कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं जनता ने इसे एक चुनौती के रूप मे लेकर सफल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रदेश में जगह जगह पर रैलियों, नुक्कड नाटकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके लोगों में बेटियों के प्रति जागरूकता पैदा की गई। बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान को गति देने के लिए केन्द्र एवं राज्य स्तर पर 11 लोगों की टीमों  का गठन भी किया गया है।

The post हरियाणा सरकार लड़कियों को देगी सम्मान, स्कूलों में कराएगी झंडावंदन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>