Forest Department Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/forest-department National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 19 May 2025 12:03:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Forest Department Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/forest-department 32 32 कतर्नियाघाट में सड़क हादसे ने छीनी वन्य जीवन की साँस https://vishwavarta.com/bahraich-leopard-death/119871 Mon, 19 May 2025 12:01:45 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119871 बहराइच।बहराइच तेंदुए की मौत का मामला रविवार को सामने आया जब कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक युवा तेंदुआ सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और विभागीय अधिकारियों को स्तब्ध कर दिया है। घटना …

The post कतर्नियाघाट में सड़क हादसे ने छीनी वन्य जीवन की साँस appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहराइच।
बहराइच तेंदुए की मौत का मामला रविवार को सामने आया जब कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक युवा तेंदुआ सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और विभागीय अधिकारियों को स्तब्ध कर दिया है।

घटना धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव के समीप नहर किनारे की है, जहां तेंदुआ शिकार की तलाश में जा रहा था। कतर्नियाघाट के प्रभागीय वन अधिकारी बी. शिव शंकर के मुताबिक, बाइक सवार की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।

समय पर इलाज नहीं मिल सका

सूचना मिलते ही वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। पहले तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर इलाज की योजना बनाई गई, लेकिन पशु चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुआ बहुत छोटा था, करीब डेढ़ वर्ष का, और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। ट्रेंकुलाइज करने पर उसकी मौत का खतरा था।

विकल्प के रूप में उसे खाबड़ (जाल/बाड़) में फंसाने की योजना बनाई गई, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया

वाहन की तलाश में जुटा वन विभाग

इस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वन विभाग ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश और चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभागीय अधिकारी प्राकृतिक जीवन की रक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में हैं।

यह घटना एक बार फिर वन क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों पर वाहनों की गति और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े करती है।

The post कतर्नियाघाट में सड़क हादसे ने छीनी वन्य जीवन की साँस appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई : तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा,वन विभाग बेसुध ग्रामीणों में दहशत https://vishwavarta.com/hardoi-leopard-climbed-a-tree-forest-department-unconscious-panic-among-villagers/117486 Sun, 05 Jan 2025 13:59:39 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117486 हरदोई के आदमपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। तेंदुए के पकड़े जाने की मांग डीएफओ और डीएम से की गई। टड़ियावां, हरदोई: रविवार की शाम लगभग 4 बजे हरदोई के …

The post हरदोई : तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा,वन विभाग बेसुध ग्रामीणों में दहशत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई के आदमपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। तेंदुए के पकड़े जाने की मांग डीएफओ और डीएम से की गई।

टड़ियावां, हरदोई: रविवार की शाम लगभग 4 बजे हरदोई के आदमपुर गांव में ग्रामीणों ने पेड़ पर आराम से बैठे तेंदुए को देखा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए को देखकर गांव के लोग घबराकर शोर मचाने लगे और आग जलाकर अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगे। कई किसानों ने बताया कि खेत से लौटते वक्त एक जंगली जानवर ने कुत्तों पर हमला किया था, जो बाद में तेंदुआ निकला।

जब ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए डीएफओ हरदोई को फोन किया, तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और सुरक्षा की गुहार लगाई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए, जिसके बाद तेंदुआ डरकर पेड़ पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और 112 टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाया कि पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की मौजूदगी बढ़ गई है, लेकिन वन विभाग की टीम की निष्क्रियता के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। इससे पहले भी यहां भेड़ियों के आने की घटनाएं हो चुकी हैं, क्योंकि यह तराई क्षेत्र है और गोमती नदी भी पास से बहती है। इसके अलावा, कई बार जंगली जानवर और मगरमच्छों के आने की खबरें भी आई हैं।

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने के लिए डीएफओ और जिलाधिकारी से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अब तेंदुए के डर से वे रात में बाहर नहीं निकलते और केवल आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाते हैं।

The post हरदोई : तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा,वन विभाग बेसुध ग्रामीणों में दहशत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अजगर की सूचना पर वन विभाग ने निकाला विषैला रसल वाइपर https://vishwavarta.com/on-information-about-python-forest-department-removed-poisonous-rust-viper/109358 Tue, 22 Oct 2024 12:45:44 +0000 https://vishwavarta.com/?p=109358 मड़िहान, मिर्जापुर: पटेहरा वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर में सोमवार रात एक रियायसी मकान में देखे गए विषैले सर्प की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई। गृह स्वामी संतोष मौर्य ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके घर में एक बड़ा अजगर मौजूद है। जब वन विभाग की टीम मौके …

The post अजगर की सूचना पर वन विभाग ने निकाला विषैला रसल वाइपर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मड़िहान, मिर्जापुर: पटेहरा वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर में सोमवार रात एक रियायसी मकान में देखे गए विषैले सर्प की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई। गृह स्वामी संतोष मौर्य ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके घर में एक बड़ा अजगर मौजूद है।

जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो जांच में पता चला कि यह कोई आम अजगर नहीं, बल्कि पूरे एशिया का सबसे विषैला सर्प रसल वाइपर है, जो लगभग 5.5 फीट लंबा था। वन क्षेत्र अधिकारी गिरिराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि यह सर्प अत्यंत फुर्तीला और जहरीला है, और इसके करीब जाने पर किसी भी व्यक्ति के लिए खतरा बन सकता था।

गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अच्छी बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति अजगर समझकर उसके करीब नहीं गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। टीम ने घंटों की मेहनत के बाद रात लगभग 12 बजे रसल वाइपर को कोटवा जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, युवक की मौत

इस ऑपरेशन में वन क्षेत्र अधिकारी गिरिराज गोवर्धन गिरी के साथ वन रक्षक हरिश्चंद्र पटेल और वाचर कमला भी शामिल थे। गिरिराज गोवर्धन गिरी ने ग्रामीणों से अपील की कि अगर वे कहीं भी दुर्लभ प्रजाति के सर्प देखें, तो उन्हें जान से न मारें। इसके बजाय, तुरंत वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति को किसी विषैले जंतु ने काट लिया है, तो उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल जाकर इलाज करवाना चाहिए।

The post अजगर की सूचना पर वन विभाग ने निकाला विषैला रसल वाइपर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। https://vishwavarta.com/hyena-made-mother-and-son-bleed-know-the-whole-matter/108820 Fri, 18 Oct 2024 06:50:57 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108820 ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना हलिया (मिर्ज़ापुर ): हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर …

The post लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना

हलिया (मिर्ज़ापुर ): हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर दूर ले जाकर लहूलुहान कर घायल कर दिया।

बालक के शोरगुल मचाने पर बगल में लेटी मां जयमुन निशा की नींद खुली तो टार्च जलाकर देखा तो बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए दौड़ी माता के ऊपर भी लकड़बग्घा हमलावर हो गया और उन्हें लहुलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पिता बबुल मोहम्मद की नींद खुली तो देखा पत्नी और बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था शोरगुल मचाने पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने लकड़बग्घा को घेरकर लाठी डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व वनविभाग को दी ।

Read It Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

ग्रामीणों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र शुक्रवार सुबह टीम के साथ पौड़ी रामपुर गांव रवाना हो गए हैं। वहीं घायल मां और बेटे को उपचार हेतु परिजन रात में ही निजी साधन से मध्यप्रदेश के बैढ़न लेकर चले गए। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। लकड़बग्घा के गांव में घुसकर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि लकड़बग्घा की मौत हो गई है। दो लोगों को घायल कर दिया है। लकड़बग्घा को पीएम के लिए भेजा जा रहा है

The post लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>