ganja seizure Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ganja-seizure National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 30 Dec 2024 13:29:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png ganja seizure Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/ganja-seizure 32 32 मिर्जापुर: गांजा तस्करी का खुलासा,50 लाख का गांजा और तस्कर गिरफ्तार https://vishwavarta.com/mirzapur-ganja-smuggling-exposed-ganja-worth-rs-50-lakh-and-smuggler-arrested/116806 Mon, 30 Dec 2024 13:29:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116806 “मिर्जापुर में कछवां थाना और एएनटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम ने 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर प्रभात सिंह से 100 किलो गांजा और मारुति अर्टिगा कार मिली।” मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जिले के कछवां थाना और एएनटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। …

The post मिर्जापुर: गांजा तस्करी का खुलासा,50 लाख का गांजा और तस्कर गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मिर्जापुर में कछवां थाना और एएनटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम ने 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर प्रभात सिंह से 100 किलो गांजा और मारुति अर्टिगा कार मिली।”

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जिले के कछवां थाना और एएनटीएफ प्रयागराज की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना कछवां क्षेत्र स्थित भैसा चैकी के पास से गांजा तस्कर प्रभात सिंह उर्फ वीरू सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के वाहन के पीछे सीट और डिग्गी से 100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक और थाना अध्यक्षों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से यह साफ संकेत मिलता है कि पुलिस प्रशासन मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर गंभीर है और इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

The post मिर्जापुर: गांजा तस्करी का खुलासा,50 लाख का गांजा और तस्कर गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>