Hardoi incident Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/hardoi-incident National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 15 May 2025 08:06:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Hardoi incident Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/hardoi-incident 32 32 ट्रक-टैम्पो भिड़ंत से मचा कोहराम, प्रशासन में हड़कंप https://vishwavarta.com/kasimpur-sadak-hadsa/119709 Thu, 15 May 2025 08:06:05 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119709 भीषण ‘कासिमपुर सड़क हादसा’ में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए कासिमपुर सड़क हादसा ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ मोड़ के पास एक टैम्पो और डंपर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में मौके पर ही छह लोगों की दर्दनाक …

The post ट्रक-टैम्पो भिड़ंत से मचा कोहराम, प्रशासन में हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
भीषण ‘कासिमपुर सड़क हादसा’ में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए कासिमपुर सड़क हादसा ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ मोड़ के पास एक टैम्पो और डंपर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में मौके पर ही छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है।

हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जब टैम्पो में सवार लोग दैनिक कार्यों के लिए सफर कर रहे थे। तभी हरदलमऊ मोड़ के पास एक अनियंत्रित डंपर से टैम्पो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू करवाई। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश देखा गया, जिसके चलते क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है, जिसमें ट्रक चालक की लापरवाही या ओवरस्पीडिंग के एंगल से भी छानबीन की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिजनों को सहायता देने की प्रक्रिया में जुटा है। वहीं, हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

The post ट्रक-टैम्पो भिड़ंत से मचा कोहराम, प्रशासन में हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: सरे बाजार युवक को मारी गोली, जानें पूरा मामला… https://vishwavarta.com/hardoi-a-young-man-was-shot-in-the-market-know-the-whole-story/116356 Thu, 26 Dec 2024 13:37:08 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116356 “यूपी के हरदोई जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को सरे अबजर गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पत्नी से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को म्गिराफ्तर कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला विस्तार से जानें।” हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक …

The post हरदोई: सरे बाजार युवक को मारी गोली, जानें पूरा मामला… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“यूपी के हरदोई जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को सरे अबजर गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पत्नी से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को म्गिराफ्तर कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला विस्तार से जानें।”

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक युवक को सिर्फ इस बात के लिए गोली मार दी गई कि,वह अपनी पत्नी का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। दरअसल पत्नी का मोबाइल अपने पास रख लेने से नाराज पत्नी के आशिक ने महिला के पति को सरे बाजार गोली मार दिया। हालांकि पुलिस ने आशिक मुन्ने उर्फ मुन्ना पुत्र अमीरलाह को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महुआ चाकर निवासी छोटे अवस्थी पुत्र शिवचरण को उसकी पत्नी का आशिक गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुये युवक को हरदोई से लखनऊ रेफर किया गया। घायल के पिता की तहरीर पर थाना टड़ियावां पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्नी अन्य समुदाय के व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। जब युवक को पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर अन्य समुदाय के व्यक्ति ने बीच बाजार में युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से गम्भीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घायल युवक को जब ये पता चला तो उसने विरोध किया और पत्नी का मोबाइल अपने पास रख लिया। यह बात पता लगते ही आरोपी युवक व महिला के पति के बीच फोन पर दोनों में कहासुनी हुई थी। गुरुवार को महिला का पति गांव के बाजार में गया तो वहां मौजूद अन्य समुदाय के व्यक्ति ने उसको घेर कर सरे बाजार अवैध असलहे से गोली मार दी और फरार हो गया। युवक को गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

The post हरदोई: सरे बाजार युवक को मारी गोली, जानें पूरा मामला… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: दीवार गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत,महिला बाल-बाल बची https://vishwavarta.com/hardoi-4-year-old-innocent-died-due-to-wall-collapse-woman-narrowly-escaped/115669 Thu, 19 Dec 2024 16:50:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115669 “शाहाबाद, हरदोई के ग्राम लोनी में गुरूवार को एक शौचालय के पास दीवार गिरने से 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीवार गिरने से महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।” हरदोई। जिले …

The post हरदोई: दीवार गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत,महिला बाल-बाल बची appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“शाहाबाद, हरदोई के ग्राम लोनी में गुरूवार को एक शौचालय के पास दीवार गिरने से 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीवार गिरने से महिला बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।”

हरदोई। जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम लोनी में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। यहां शादाब उर्फ अजीम के 4 वर्षीय बच्चे की दीवार गिरने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर के अंदर बने शौचालय में शौच क्रिया कर रहा था। उसी समय शौचालय के पास स्थित दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और बच्चा दीवार के मलबे में दब गया।

परिजनों ने तुरंत बच्चे को घायल अवस्था में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) लाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, दीवार गिरने से एक महिला बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह हादसा ग्राम लोनी के एक घर में हुआ, जब बच्चा शौचालय में था और परिवार के अन्य सदस्य घर के आसपास थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के कारणों की तहकीकात कर रही है।


The post हरदोई: दीवार गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत,महिला बाल-बाल बची appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई: युवक का शव तालाब में मिला, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप https://vishwavarta.com/hardoi-dead-body-of-youth-found-in-pond-wife-accused-of-murder/111986 Sat, 16 Nov 2024 09:33:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=111986 “हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में एक युवक का शव तालाब में मिला। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति को उसके साथियों ने जान से मारने के लिए डुबो दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।” हरदोई: जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में एक युवक …

The post हरदोई: युवक का शव तालाब में मिला, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में एक युवक का शव तालाब में मिला। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति को उसके साथियों ने जान से मारने के लिए डुबो दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।”

हरदोई: जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में एक युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार रात को राम सिंह (32), जो अपने दो साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था, शनिवार सुबह तालाब में मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथियों ने ही उसे जान से मारने के लिए डुबो दिया।

जानकारी के अनुसार, राम सिंह शुक्रवार की शाम अपने दो दोस्तों, रामनिवास और रतन मोहन मिस्त्री के साथ गांव के कठवा तालाब में मछली पकड़ने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसके दोनों साथी कोई भी जानकारी देने से बचते रहे।

राम सिंह की पत्नी ने शनिवार को पचदेवरा थाने में दोनों साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और आरोप लगाया कि तालाब में जाल बिछा हुआ था, उसके पति की चप्पल उत्तर दिशा में पड़ी हुई थी, और कपड़े पास के पेड़ के नीचे रखे हुए थे।

काफी समय तक तलाश करने के बाद, गोताखोरों की मदद से शनिवार को राम सिंह का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनिवास और रतन मोहन मिस्त्री को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा, लेकिन पत्नी के आरोपों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चे दुख के मारे बेहाल हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

The post हरदोई: युवक का शव तालाब में मिला, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>