Husband and wife beaten hardly Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/husband-and-wife-beaten-hardly National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 30 Mar 2017 14:20:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Husband and wife beaten hardly Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/husband-and-wife-beaten-hardly 32 32 दिल्ली : पति-पत्नी ने मिलकर हेडकांस्टेबल को जमकर पीटा https://vishwavarta.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0/87804 Thu, 30 Mar 2017 14:20:02 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=87804 नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में हेडकांस्टेबल को मामूली बात पर दंपति ने जमकर पीटा। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को काबू किया। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार निरंजन …

The post दिल्ली : पति-पत्नी ने मिलकर हेडकांस्टेबल को जमकर पीटा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में हेडकांस्टेबल को मामूली बात पर दंपति ने जमकर पीटा। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को काबू किया। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार निरंजन (50) दिल्ली पुलिस में बतौर हेडकांस्टेबल तैनात है। फिलहाल उनकी तैनाती पश्चिम विहार थाने में है।
सूत्रों के अनुसार हेडकांस्टेबल की ड्यूटी रात 8 से सुबह 8 बजे तक ए-1 पश्चिम विहार चर्च के पास थी।

हेडकांस्टेबल ने मेन गेट पर बेरिकेड लगा रखा था। देर रात एक स्विफ्ट कार बेरिकेड के पास आकर रूकी। निरंजन ने दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। जिस पर कार से एक युवक निकला और बेरिकेड को धक्का देने लगा। निरंजन ने ऐसा करने से मना किया।

इसी बीच कार से युवक की पत्नी बाहर निकली और हेडकांस्टेबल के साथ मारपीट करने लगी। वहीं पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की दंपति ने उसके साथ मारपीट के दौरान उसकी वर्दी फाड़ दी। जैसे-तैसे पीड़ित ने मामले की सूचना थाने में दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दंपति की पहचान पश्चिम विहार निवासी राज कुमार व तनुजा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

The post दिल्ली : पति-पत्नी ने मिलकर हेडकांस्टेबल को जमकर पीटा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>