#IllegalWeapons Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/illegalweapons National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 25 Apr 2025 10:25:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #IllegalWeapons Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/illegalweapons 32 32 रायबरेली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन: 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार https://vishwavarta.com/raebareli-police-3-criminals-arrested/118883 Fri, 25 Apr 2025 10:25:13 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118883 रायबरेली। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए रायबरेली पुलिस ने 3 अपराधी गिरफ्तार किए। यह कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना लालगंज पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में की गई। गिरफ्तारी उस समय हुई जब लालगंज फतेहपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग चल रही थी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया …

The post रायबरेली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन: 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए रायबरेली पुलिस ने 3 अपराधी गिरफ्तार किए। यह कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना लालगंज पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में की गई। गिरफ्तारी उस समय हुई जब लालगंज फतेहपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग चल रही थी।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अम्बारा-पश्चिम मोड़ के पास रात 24/25 अप्रैल को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीनों आरोपी—दीपक कश्यप, अंकित उर्फ पवन और आदित्य वर्मा को घेर लिया गया।

आदित्य वर्मा ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे आदित्य के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया है।

तीनों अपराधी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय अपराधी हैं। वर्ष 2010 में दीपक और आदित्य ने प्रयागराज में एक सर्राफा व्यापारी से 7.5 किलो सोना लूटा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्न प्रकार से हुई है:

  • आदित्य वर्मा पुत्र चंद्र किशोर वर्मा, निवासी मिलिट्री कैंप कॉलोनी, थाना जूही, कानपुर नगर।
  • दीपक कश्यप उर्फ राजेश उर्फ मोनू, पुत्र नवल किशोर, निवासी मदनपुर पतरका, थाना पनकी, कानपुर नगर।
  • अंकित कश्यप उर्फ पवन, पुत्र किशोरीलाल, निवासी एफ-ब्लॉक-10, पंकबहादुर नगर, थाना पनकी, कानपुर नगर।

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूट का माल और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई रायबरेली पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का प्रमाण है, जिसने तीन कुख्यात अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

The post रायबरेली पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन: 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
Banda News: UP STF को मिली बड़ी सफलता, बिहार के कारीगर यूपी में अवैध पिस्टल बनाते हुए गिरफ्तार https://vishwavarta.com/banda-news-up-stf-got-big-success-artisans-from-bihar-arrested-while-making-illegal-pistols-in-up/106728 Mon, 23 Sep 2024 05:31:18 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106728 बांदा। यूपी के जनपद बांदा में बिहार के कारीगर पिस्टल और रिवाल्वर बना रहे थे। कच्चा माल भी बिहार से मंगाया जाता था। जानकारी मिलने पर यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने बांदा और अतर्रा में छापा मार कर अंतरराज्यीय असलहा बनाने की फैक्ट्री बरामद कर भारी मात्रा में बने अधबने रिवाल्वर व पिस्टल बरामद …

The post Banda News: UP STF को मिली बड़ी सफलता, बिहार के कारीगर यूपी में अवैध पिस्टल बनाते हुए गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बांदा। यूपी के जनपद बांदा में बिहार के कारीगर पिस्टल और रिवाल्वर बना रहे थे। कच्चा माल भी बिहार से मंगाया जाता था। जानकारी मिलने पर यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने बांदा और अतर्रा में छापा मार कर अंतरराज्यीय असलहा बनाने की फैक्ट्री बरामद कर भारी मात्रा में बने अधबने रिवाल्वर व पिस्टल बरामद किए। बिहार के दो कारीगरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में हमीरपुर और रायबरेली के दो लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी कि बांदा में बड़े पैमाने पर रिवाल्वर व पिस्टल बनाने की फैक्ट्री संचालित है। जिसमें बनाए गए रिवाल्वर व पिस्टल प्रदेश की राजधानी समेत अन्य जनपदों में बेचे जा रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही एसटीएफ की एक टीम इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित की गई। जिसमें उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल कौशलेंद्र प्रताप सिंह व आरक्षी रवि वर्मा को शामिल किया गया।

टीम के उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को एक दिन पहले बंदा भेज दिया गया। जिसने मुखबिर से संपर्क स्थापित कर लिया। शनिवार को इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी बांदा पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस चौकी के दरोगा को भी कार्रवाई में शामिल किया गया।

टीम ने सबसे पहले शहर के गुलाब नगर स्थित ज्ञान सिंह के मकान में छापा मारा। जहां शुभम सिंह पुत्र चंद्रबली निवासी अतर्रा बांदा और अनुज सिंह निवासी स्वराज कॉलोनी गली नंबर दो,मिले। एसटीएफ को देखकर दोनों के हाथ पांव फूल गए। फिर कभी गलती न करने की दुहाई देते हुए माफ करने की बात करने लगे। टीम ने जब इस दो मंजिला मकान में और खोजबीन की तो वहां बिहार के दो कारीगर असलहा बनाते हुए पाए गए। इनमें प्रदीप शर्मा पुत्र बृजभान और संजीव पोद्दार पुत्र सत्यनारायण पोद्दार निवासी मरूस्ररपुर कासिम बाजार मुंगेर बिहार शामिल थे।

मौके पर दो देशी पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर, 5 अर्ध निर्मित पिस्टल, दो पिस्टल बॉडी, बॉडी कटिंग मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद हुए। इनकी निशान देही पर अतर्रा में एल आई सी कार्यालय के पास एक मकान में छापा मार कर दो मशीने बरामद की गई। जो बॉडी बनाने के काम आती हैं। बरामद हुई मशीन इतनी भारी थी कि इन्हें क्रेन के जरिए बाहर निकाल कर लोडर के जरिए थाने भेजा गया।

पकड़े गए शिवम सिंह व अनुज ने बताया कि वह लोग बिहार से कच्चा माल लाते थे। अतर्रा में मशीनों के जरिए असलहे की बॉडी तैयार की जाती थी। इसके बाद बांदा में रिवाल्वर व पिस्टल तैयार किए जाते थे। अतर्रा में बरामद हुई मशीन बिहार का रहने वाला सद्दाम चलाता है जो मौके पर नहीं मिला। बिहार के पकड़े गए कारीगरों ने बताया कि उन्हें एक पिस्टल का मेहताना 5000 रुपए मिलता था। इसी लालच में आकर वह यहां आकर यहां काम करते हैं।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में सात अभियुक्तों के नाम शामिल हैं। इनमें से चार की गिरफ्तारी हो चुकी है, तीन लोग फरार हैं। इनमें रायबरेली हमीरपुर और एक बिहार का रहने वाला व्यक्ति शामिल है।

ALSO READ: kisaan Mela: सीएसए में होगा दो दिवसीय विराट किसान मेला, तैयारियां हुई तेज

The post Banda News: UP STF को मिली बड़ी सफलता, बिहार के कारीगर यूपी में अवैध पिस्टल बनाते हुए गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>