India's daughter Geeta died of the sheltering Sattar Idi Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/indias-daughter-geeta-died-of-the-sheltering-sattar-idi National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 09 Jul 2016 16:38:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png India's daughter Geeta died of the sheltering Sattar Idi Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/indias-daughter-geeta-died-of-the-sheltering-sattar-idi 32 32 जाति पूछकर उप्र सरकार देती है रोजगार:अमित शाह https://vishwavarta.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9b%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a4/52018 Sat, 09 Jul 2016 13:13:49 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=52018 मऊ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास नहीं चाहती है और नौजवानों से उनकी जाति पूछकर रोजगार देती है।मऊ जिले के रेलवे मैदान में भारतीय समाज पार्टी (भासपा) द्वारा आयोजित अतिदलित अतिपिछडा महापंचायत को सम्बोधित करते हुए अमित शाह …

The post जाति पूछकर उप्र सरकार देती है रोजगार:अमित शाह appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
saahमऊ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास नहीं चाहती है और नौजवानों से उनकी जाति पूछकर रोजगार देती है।मऊ जिले के रेलवे मैदान में भारतीय समाज पार्टी (भासपा) द्वारा आयोजित अतिदलित अतिपिछडा महापंचायत को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि विकास का रथ उत्तर प्रदेश में आकर अटक गया है। यहां की राज्य सरकार विकास नहीं होने देना चाहती है। केंद्र ने उप्र का बजट एक लाख करोड़ रुपए बढ़ाया। फिर भी प्रदेश सरकार विकास के नाम पर रोड़ा बनी हुई है।भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उप्र की सपा सरकार जाति पूछकर रोजगार देती है। नौजवानों का आवाहन करते हुए श्री शाह ने कहा कि रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। सबका साथ और सबका विकास करना है।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल को समृद्ध करने के लिए रोजगार देना है। यहां के का युवा बूढ़े मां-बाप के साथ नहीं रह पाते, जबकि देश के विकास में इन्हीं का पसीना बहा है। श्री शाह ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण केंद्र की योजना का पूरा लाभ उप्र को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यहां भाजपा की सरकार बनवाना आवश्यक है।भासपा के मंच से अमित शाह ने कहा कि भाजपा और भासपा मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए एक मुख्यमन्त्री की आवश्यकता होती है लेकिन उप्र में साढे तीन मुख्यमन्त्री हैं, जो प्रदेश को चला रहे है। इनमें एक अखिलेश, दूसरे मुलायम और दो आधा-आधा चाचा हंै, इसके अलावा आधे मुख्यमन्त्री आजम खाँ भी हैं। शाह यहीं नहीं रुके आगे कहा कि चाचा मुख्तार को शामिल करते हैं और भतीजा बाहर का रास्ता दिखाता है। यह भी कहा कि मुख्तार अफजाल को तो बाहर का रास्ता दिखा दिया अतीक और आजम का क्या करोगे ? इस तरह से सपा पूरी पार्टी ही खत्म हो जायेगी।बसपा को भी निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियों की स्थिति एक जैसी है। उन्होंने कहा कि मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं। यह मंदिर महमूद गजनवी ने तोडा, सुहेलदेव ने सोमनाथ की रक्षा गाजी से किया था। सुहेलदेव ने गाजी को हराया था, महाराजा सुहेलदेव ने धर्म की रक्षा की थी। उप्र को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाना है। लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा को 73 सीटें मिली थी। लोगों का आवाहन किया कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत दें ताकि प्रदेश का पूर्ण विकास हो सके।

The post जाति पूछकर उप्र सरकार देती है रोजगार:अमित शाह appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले सत्तार ईदी का निधन https://vishwavarta.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%a6/52015 Sat, 09 Jul 2016 13:10:40 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=52015 नई दिल्ली। भारत से भटक कर पाकिस्तान पहुंचने वाली भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले मशहूर सत्तार ईदी (88 वर्ष) का शुक्रवार को कराची में निधन हो गया। ईदी ने ही मूकबधिर गीता को करीब 11-12 साल तक दुश्मन माने जाने वाले मुल्क पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन में पनाह दी थी। अब्दुल सत्तार …

The post भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले सत्तार ईदी का निधन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
giनई दिल्ली। भारत से भटक कर पाकिस्तान पहुंचने वाली भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले मशहूर सत्तार ईदी (88 वर्ष) का शुक्रवार को कराची में निधन हो गया। ईदी ने ही मूकबधिर गीता को करीब 11-12 साल तक दुश्मन माने जाने वाले मुल्क पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन में पनाह दी थी। अब्दुल सत्तार ईदी और बीवी बेगम बिलकिस ईदी पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष थे। ईदी फाउंडेशन पाकिस्तान और विश्व के कई देशों में कार्यरत है। पति-पत्नी को सम्मिलित रूप से 1986 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें लेनिन शांति पुरस्कार भी दिया गया है। गिनीज वर्ल्ड बुक के अनुसार ईदी फाउंडेशन के पास संसार की सबसे बड़ी निजी एंबुलेंस सेवा है।2013 में ईदी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। खराब सेहत की वजह से उनका ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका। सिंध इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड ट्रांसप्लांटेशन में उनका इलाज चल रहा था। ईदी साहब का जन्म गुजरात के जूनागढ़ जिले के बांटवा गांव में हुआ था। आजादी के बाद हुए बंटवारे में वह परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए।ईदी साहब की मौत की खबर सुनते ही गीता अवाक रह गई। ईदी साहब की पत्नी बिलकिस बानो का गीता से खास लगाव था। उन्होंने ही बच्ची को गीता नाम दिया और संस्था में उसके लिए एक मंदिर बनवाया। उन्हीं ने भारत की गीता को भारत को लौटाने की पहल भी की थी। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोशिशों के बाद गीता स्वदेश वापस आई। अभी गीता इंदौर के मूक बधिर संस्थान में डॉ ऊषा पंजाबी के साथ रह रही हैं।

The post भारत की बेटी गीता को पनाह देने वाले सत्तार ईदी का निधन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>