Invitation to Kumbh Mela Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/invitation-to-kumbh-mela National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 09 Dec 2024 11:42:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Invitation to Kumbh Mela Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/invitation-to-kumbh-mela 32 32 महाकुम्भ 2025: गुजरात में संवाद कार्यक्रम, मंत्रियों ने ऐसा किया आमंत्रित https://vishwavarta.com/mahakumbh-2025-samvad-program-in-gujarat-ministers-invited-for-this/114691 Mon, 09 Dec 2024 11:42:50 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114691 “उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ 2025 के प्रचार के लिए गुजरात में रोड शो और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और कोकपिल देव अग्रवाल ने गुजरातवासियों को महाकुम्भ में आने का आमंत्रण दिया और इसके आयोजन की तैयारियों, विशेषताओं, और सुरक्षा पर चर्चा की।” लखनऊ/अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ 2025 को …

The post महाकुम्भ 2025: गुजरात में संवाद कार्यक्रम, मंत्रियों ने ऐसा किया आमंत्रित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ 2025 के प्रचार के लिए गुजरात में रोड शो और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और कोकपिल देव अग्रवाल ने गुजरातवासियों को महाकुम्भ में आने का आमंत्रण दिया और इसके आयोजन की तैयारियों, विशेषताओं, और सुरक्षा पर चर्चा की।”

लखनऊ/अहमदाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को अहमदाबाद में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, रोड शो और संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गुजरातवासियों को महाकुम्भ में आने का आमंत्रण दिया।

मंत्रीगण ने अहमदाबाद के हयात होटल में मीडिया बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों और गणमान्य जनों से संवाद किया। उन्होंने महाकुम्भ 2025 के आयोजन की तैयारियों, विशेषताओं और सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जानकारी दी और गुजरातवासियों से महाकुम्भ में आने की अपील की।

अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि महाकुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परंपराओं का वैश्विक मंच है। यह आयोजन गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर होगा, जो न केवल आत्मिक शांति का अनुभव देगा, बल्कि भारतीय चेतना और संस्कृति का प्रसार करेगा। उन्होंने गुजरातवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ 2025 भारत के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रतीक है। उन्होंने गुजरातवासियों से आग्रह किया कि वे प्रयागराज आकर इस अद्वितीय आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।

मंत्रीगण ने बताया कि महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार इसे एक विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और आध्यात्मिकता का एक अनोखा संगम होगा।

मंत्रीगण ने संवाद कार्यक्रम में बताया कि महाकुंभ 2025 का आमंत्रण पत्र लेकर वे रविवार को गुजरात आए थे और गांधीनगर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ 2025 के आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और इस भव्य आयोजन में शामिल होने का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 के आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और परंपराओं को दुनिया भर में प्रस्तुत करने का एक अद्वितीय अवसर होगा।

The post महाकुम्भ 2025: गुजरात में संवाद कार्यक्रम, मंत्रियों ने ऐसा किया आमंत्रित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>