ISRO educational trip Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/isro-educational-trip National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 20 May 2025 12:13:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png ISRO educational trip Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/isro-educational-trip 32 32 इसरो से लौटे मऊ के बच्चों ने डीएम संग साझा किए अनुभव https://vishwavarta.com/isro-se-return-mau-ke-bacche/119943 Tue, 20 May 2025 12:13:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119943 मऊ। इसरो से रिटर्न मऊ के बच्चे जब जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मिलने पहुंचे तो उनके चेहरे पर अनुभवों की चमक साफ दिखी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डीएम ने जनपद के उन 13 मेधावी छात्रों से संवाद किया, जो हाल ही में अहमदाबाद स्थित इसरो (ISRO) के शैक्षिक भ्रमण से लौटे …

The post इसरो से लौटे मऊ के बच्चों ने डीएम संग साझा किए अनुभव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मऊ। इसरो से रिटर्न मऊ के बच्चे जब जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मिलने पहुंचे तो उनके चेहरे पर अनुभवों की चमक साफ दिखी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में डीएम ने जनपद के उन 13 मेधावी छात्रों से संवाद किया, जो हाल ही में अहमदाबाद स्थित इसरो (ISRO) के शैक्षिक भ्रमण से लौटे हैं।

ये सभी छात्र जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित हुए थे। 7 मई 2025 को सुबह 7:30 बजे बनारस से ट्रेन के माध्यम से इन बच्चों को दो अध्यापकों की देखरेख में अहमदाबाद रवाना किया गया था। शैक्षिक भ्रमण के लिए बच्चों का चयन परख परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के जरिए किया गया था, जिसमें कुल 34 छात्रों में से 13 का अंतिम चयन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डीएम को बताया कि उन्होंने पहली बार इतने बड़े स्तर की वैज्ञानिक प्रयोगशाला देखी। वहां उन्हें ब्लैक होल, रोबोटिक होम, विलुप्त प्रजातियों के बारे में मूवी और मॉडल्स के ज़रिए जानकारी मिली। बच्चों ने इसरो अध्यक्ष से भी संवाद किया और वैज्ञानिक कार्यों को नजदीक से समझा।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बच्चों के अनुभवों को सराहते हुए कहा कि इसरो से मिली जानकारी को अब गांव और स्कूल स्तर पर भी साझा करें, ताकि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहें, यही आपको भविष्य में ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

कार्यक्रम के अंत में डीएम ने सभी 13 बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बच्चों से यह भी आग्रह किया कि इसरो की यह यात्रा उनके जीवन का एक प्रेरणादायक पड़ाव बने और वे इसे अपने लक्ष्य निर्धारण में शामिल करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post इसरो से लौटे मऊ के बच्चों ने डीएम संग साझा किए अनुभव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>