JPC कांग्रेस प्रतिनिधि Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/jpc-कांग्रेस-प्रतिनिधि National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 18:45:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png JPC कांग्रेस प्रतिनिधि Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/jpc-कांग्रेस-प्रतिनिधि 32 32 वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC में प्रियंका गांधी का नाम फाइनल https://vishwavarta.com/one-nation-one-election-priyanka-gandhis-name-final-in-jpc/115515 Wed, 18 Dec 2024 18:45:45 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115515 “एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर JPC का गठन किया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी तरफ से प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत और रणदीप सुरजेवाला के नाम फाइनल किए हैं।” नई दिल्ली। एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर देश की राजनीति गर्मा चुकी है। इस बीच लोकसभा स्पीकर द्वारा जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के गठन …

The post वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC में प्रियंका गांधी का नाम फाइनल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर JPC का गठन किया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी तरफ से प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत और रणदीप सुरजेवाला के नाम फाइनल किए हैं।”

नई दिल्ली। एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर देश की राजनीति गर्मा चुकी है। इस बीच लोकसभा स्पीकर द्वारा जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने JPC में शामिल होने के लिए अपने चार प्रतिनिधियों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

कांग्रेस की तरफ से JPC में प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, और रणदीप सुरजेवाला का नाम फाइनल किया गया है। इन नामों को अब लोकसभा स्पीकर के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) का मुख्य उद्देश्य “वन नेशन-वन इलेक्शन” के तहत चुनाव प्रणाली में बदलावों की संभावनाओं पर चर्चा करना और उनकी रिपोर्ट तैयार करना है। केंद्र सरकार का मानना है कि इस प्रणाली से चुनावी खर्च में कमी और प्रशासनिक स्थिरता आएगी।

कांग्रेस शुरू से ही इस मुद्दे पर विरोध जताती आई है। पार्टी का कहना है कि यह प्रणाली संघीय ढांचे को कमजोर कर सकती है। हालांकि, JPC में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने अपने चार नेताओं को चुना है, जिससे पता चलता है कि पार्टी इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।

यह अवधारणा पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की बात करती है। केंद्र सरकार का तर्क है कि इससे चुनावों में लगने वाले समय और संसाधनों की बचत होगी।

The post वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC में प्रियंका गांधी का नाम फाइनल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>