Kumar Vishwas controversy Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/kumar-vishwas-controversy National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 23 Dec 2024 19:03:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Kumar Vishwas controversy Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/kumar-vishwas-controversy 32 32 कुमार विश्वास के बयान पर बवाल: सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी के बाद विवाद https://vishwavarta.com/uproar-over-kumar-vishwas-statement-controversy-after-comment-on-sonakshi-sinha/116003 Mon, 23 Dec 2024 17:06:25 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116003 “कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें महिलाओं के प्रति उनकी सोच के लिए आड़े हाथ लिया।” नई दिल्ली /मुंबई। मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बॉलीवुड …

The post कुमार विश्वास के बयान पर बवाल: सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी के बाद विवाद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें महिलाओं के प्रति उनकी सोच के लिए आड़े हाथ लिया।”

नई दिल्ली /मुंबई। मशहूर कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर की गई उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए कहा, “आपने सोनाक्षी सिन्हा के विवाह पर घटिया तंज किया और महिलाओं के प्रति अपनी असल सोच उजागर कर दी। क्या लड़की कोई सामान है, जिसे कोई कहीं उठा कर ले जाएगा?”

कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा के विवाह पर एक ऐसा बयान दिया, जिसे महिला विरोधी और घटिया सोच का प्रतीक बताया जा रहा है। उनका यह बयान न केवल राजनीतिक दलों बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

सुप्रिया श्रीनेट ने इस टिप्पणी को महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह बयान न केवल सोनाक्षी सिन्हा बल्कि हर महिला का अपमान है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कुमार विश्वास से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार कुमार विश्वास की आलोचना कर रहे हैं।

The post कुमार विश्वास के बयान पर बवाल: सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी के बाद विवाद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>