LIC एजेंट Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/lic-एजेंट National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 24 Dec 2024 11:10:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png LIC एजेंट Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/lic-एजेंट 32 32 फतेहपुर: LIC एजेंट का फ्रॉड,लाखों रुपये ठगे, जानें पूरा मामला https://vishwavarta.com/fatehpur-fraud-of-lic-agent-cheated-of-lakhs-of-rupees-know-the-whole-matter/116093 Tue, 24 Dec 2024 11:10:01 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116093 “फतेहपुर जिले में LIC एजेंट द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड किया गया। पीड़ित महिलाएं, जिन्होंने 2018 से पॉलिसी के लिए किश्तें दी थीं, जब रसीद न मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, तो वे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। अशोथर थाना प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है।” फतेहपुर। …

The post फतेहपुर: LIC एजेंट का फ्रॉड,लाखों रुपये ठगे, जानें पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“फतेहपुर जिले में LIC एजेंट द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये का फ्रॉड किया गया। पीड़ित महिलाएं, जिन्होंने 2018 से पॉलिसी के लिए किश्तें दी थीं, जब रसीद न मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, तो वे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। अशोथर थाना प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है।”

फतेहपुर। जिले के अशोथर क्षेत्र में एक LIC एजेंट द्वारा बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाएं, जो लंबे समय से अपने बीमा की किश्तें अदा कर रही थीं, जब उन्हें कोई रसीद नहीं मिली, तो उन्होंने फतेहपुर के LIC ऑफिस में जाकर चेक किया। वहां उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि उनके नाम पर कोई बीमा पॉलिसी ही नहीं चल रही थी।

पीड़ितों में सुमन देवी, मनोरमा और यसोदा शामिल हैं, जो खदरा मुहल्ले की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में संदीप शुक्ला नामक LIC एजेंट ने उनके घर आकर जीवन बीमा पॉलिसी भरवाई थी और हर छह महीने में किश्तें ली थीं, लेकिन कोई भी रसीद नहीं दी। जब उन्होंने फतेहपुर LIC ऑफिस जाकर इस बारे में जांच की, तो यह खुलासा हुआ कि उनके नाम पर कोई बीमा पॉलिसी नहीं थी। इस प्रकार एजेंट ने लाखों रुपये ठग लिए।

महिलाओं ने अब थाने में जाकर इस फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। अशोथर थाना प्रभारी विनोद मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने यह भी दर्शाया है कि चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सरकार की सख्ती के बाद अब LIC एजेंटों द्वारा गरीब जनता को ठगने का सिलसिला शुरू हो गया है।

The post फतेहपुर: LIC एजेंट का फ्रॉड,लाखों रुपये ठगे, जानें पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>