Mainpuri News Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/mainpuri-news National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 26 Sep 2024 14:37:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Mainpuri News Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/mainpuri-news 32 32 मैनपुरी में क्या बोले उप मुख्यमंत्री केशव… पढ़ें रिपोर्ट https://vishwavarta.com/what-did-deputy-chief-minister-keshav-say-in-mainpuri-read-report/106997 Thu, 26 Sep 2024 14:31:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106997 मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम सिमरऊ के प्राथमिक विद्यालय में लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता वितरण किया। उप मुख्यमंत्री ने विकास खंड करहल के 35 स्वयं सहायता समूहों को 2.02 करोड़ रुपये, घिरोर के 33 समूहों को 1.98 करोड़ रुपये, और …

The post मैनपुरी में क्या बोले उप मुख्यमंत्री केशव… पढ़ें रिपोर्ट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम सिमरऊ के प्राथमिक विद्यालय में लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता वितरण किया।

उप मुख्यमंत्री ने विकास खंड करहल के 35 स्वयं सहायता समूहों को 2.02 करोड़ रुपये, घिरोर के 33 समूहों को 1.98 करोड़ रुपये, और बरनाहल के 22 समूहों को 1.32 करोड़ रुपये का वितरण किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न लाभार्थियों को भी ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

श्री मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास की गति को तेज कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और अन्य योजनाएं गरीबों की जीवनशैली में सुधार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के प्रयास लाये रंग, जाने पर्यटकों को क्यूँ लुभा रहा बुन्देलखण्ड?

महिलाओं का सशक्तिकरण

उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। उन्होंने लक्ष्य रखा कि प्रदेश में 50 लाख लखपति दीदी बनाई जाएं, जिससे महिलाओं को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिले।

राज्यमंत्री समाज कल्याण असीम अरुण ने भी अपने संबोधन में बताया कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कृषि और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

The post मैनपुरी में क्या बोले उप मुख्यमंत्री केशव… पढ़ें रिपोर्ट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>